Delhi-NCR Rains: बारिश से जाम हुआ मेरठ एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने रोकी रफ्तार

Delhi-NCR Rains: आज सुबह से रुक-रुक हो रही बारिश से ट्रैफिक का बुरा हाल है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे सहित कई रास्तों पर पानी भरने की वजह से भीषण जाम लग गया। सुबह ऑफिस-स्कूल के समय हुई बारिश से जगह-जगह पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

अपडेटेड Aug 29, 2025 पर 3:47 PM
Story continues below Advertisement
सुबह हुई मूसलाधार बारिश से दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी भर गया और ट्रैफिक ठप हो गया।

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से जारी बारिश की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से पानी भर गया, जिससे ऑफिस जाने वालों और स्कूली बच्चों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोग घंटों जाम में जूझते नजर आए। बारिश से जहां लोगों गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं जगह-जगह पानी भरने ट्रैफिक जी का जंजाल बन गया।

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन भारी बारिश का एलर्ट जारी किया है। आज सुबह से हो रही बारिश की वजह से कई जगह अंडरपास तालाब बने नजर आए। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश रुक गई है, लेकिन सड़कों पर अब भी पानी भरा हुआ है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुतबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी सकता है। इस तरह देखा जाए, तो 3 सितंबर तक बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में 30 अगस्त को भी गरज के साथ बारिश के आसार हैं। जबकि 31 अगस्त और 1 सितंबर को बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। वहीं, 2 और 3 सिंतबर को छिटपुट बारिश होने का अनुमान है।

बारिश की वजह से तापमान काफी नीचे आ गया है और एक्यूआई सूचकांक में भी सुधार नजर आ रहा है। इसके चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में अभी बारिश होती रहेगी। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बीच-बीच में उमस का भी प्रकोप देखने के लिए मिलेगा।

आज सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पांडव नगर के पास जाम लग गया, जिससे ऑफिस पहुंचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से आनंद विहार रोड और गाजीपुर रोड पर भी भीषण जाम लगा। ग्रेटर नोएडा में बारिश के कारण छपरौला के पास एनएच 34 पर जलभराव से जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई।

NARI Report 2025: कोहिमा, विशाखापट्टनम और भुवनेश्वर ने मारी बाजी, महिलाओं की सुरक्षा के मामले में दिल्ली, जयपुर और पटना सबसे नीचे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।