Delhi NCR Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार की शुरुआत तेज हवाओं और हल्की बारिश के साथ हुई है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में तड़के से ही आसमान में काले बादल छा गए हैं और तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से पिछले कुछ दिनों से जारी उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भी सुबह-सुबह भारी बारिश, गरज और बिजली कड़कने की घटनाएं सामने आई हैं।
