Get App

AI Summit: 'नेपाल के Gen-Z मॉडल' पर AI समिट में बवाल... दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में किया बड़ा दावा

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में कहा कि, नई दिल्ली में हुए AI समिट के दौरान सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बिना शर्ट के विरोध करने वाले यूथ कांग्रेस के सदस्य नेपाल के हिंसक ‘Gen Z’ आंदोलन से प्रेरित थे। पुलिस के मुताबिक, उसी तरह के आंदोलन ने नेपाल में वहां की सरकार को गिरा दिया था

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 21, 2026 पर 2:37 PM
AI Summit: 'नेपाल के Gen-Z मॉडल' पर AI समिट में बवाल... दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में किया बड़ा दावा
AI Summit 2026 : AI इम्पैक्ट समिट में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया।

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI समिट में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ शर्टलेस होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन भी लिया है। शर्टलेस प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार चार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों की पांच दिन की हिरासत की मांग की है। वहीं इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस ने कोर्ट में दी बड़ी जानकारी 

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में कहा कि, नई दिल्ली में हुए AI समिट के दौरान सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बिना शर्ट के विरोध करने वाले यूथ कांग्रेस के सदस्य नेपाल के हिंसक ‘Gen Z’ आंदोलन से प्रेरित थे। पुलिस के मुताबिक, उसी तरह के आंदोलन ने नेपाल में वहां की सरकार को गिरा दिया था। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि यह प्रदर्शन अचानक नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक बड़ी साजिश हो सकती है। यह घटना एक बड़े और हाई-प्रोफाइल समिट के दौरान हुई थी, जिसमें दुनिया भर के नेता और टेक कंपनियों के बड़े अधिकारी शामिल हुए थे।

पुलिस ने आगे कहा कि, आरोपियों को एक-दूसरे के साथ बैठाकर पूछताछ करनी होगी और डिजिटल सबूतों से भी उनका सामना कराना जरूरी है। मामले की गहराई से जांच बेहद जरूरी है। फिलहाल अदालत इस मामले में आगे की सुनवाई कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें