Delhi AQI Today: दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है। आज सुबह 6:05 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 356 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शहर के अधिकांश हिस्सों में हवा की गुणवत्ता स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।
कहां कितनी जहरीली है हवा?
दिल्ली के अलग-अलग निगरानी केंद्रों से मिले आंकड़ों के अनुसार, चांदनी चौक आज शहर का सबसे प्रदूषित इलाका रहा:
'गंभीर' श्रेणी: चांदनी चौक में AQI 404 दर्ज किया गया, जबकि नेहरू नगर (402) और पूसा (401) में भी स्तर 400 के पार रहा।
'बहुत खराब' श्रेणी: पंजाबी बाग (392), द्वारका सेक्टर-8 (388), मुंडका (388), आर के पुरम (382) और आनंद विहार (358) जैसे इलाकों में सांस लेना दूभर है।
सबसे कम प्रदूषण: मथुरा रोड में AQI 259 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।
हाड़ कंपाने वाली ठंड और कोहरे का डबल अटैक
प्रदूषण के साथ-साथ दिल्ली भीषण कोल्ड वेव की चपेट में है। गुरुवार सुबह 5:30 बजे तापमान गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग (IMD) ने घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। कम विजिबिलिटी के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।IMD के अनुसार, अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
0 - 50: अच्छा- न्यूनतम प्रभाव
51 - 100: संतोषजनक- संवेदनशील लोगों को हल्की परेशानी
101 - 200: मध्यम- फेफड़े और हृदय रोगियों को दिक्कत
201 - 300: खराब- लंबे समय तक संपर्क में रहने पर बेचैनी
301 - 400: बहुत खराब- श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा
401 - 500: गंभीर- स्वस्थ लोगों पर भी बुरा असर