Delhi Power Cut 10 July: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों के कई इलाकों में आज (10 जुलाई) को निर्धारित रखरखाव (मेंटेनेंस) और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। बिजली कंपनी BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने शुक्रवार को बताया कि यह शटडाउन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच अलग-अलग समय पर किया जाएगा। BSES के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, एलटीएबी सर्किट इंस्टॉलेशन और बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।
BSES ने प्रभावित इलाकों के लोगों को सलाह दी है कि वे उसी हिसाब से योजना बनाएं क्योंकि मेंटेनेंस के समय बिजली सप्लाई बाधित हो सकती है। ग्राहक बिजली से जुड़ी शिकायतों या बिजली जाने की सूचना BSES की टोल-फ्री हेल्पलाइन: 19123 पर कॉल करके दे सकते हैं।
आज इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
आकाश विहार (मुंडका डिवीजन)
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
ओम विहार फेज-5 (मोहन गार्डन)
दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी (जनकपुरी)
राधे मोहन ड्राइव (छतरपुर डिवीजन)
सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक
पश्चिम विहार, स्टेट बैंक कॉलोनी ब्लॉक-बी
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
टैगोर गार्डन एक्सटेंशन ब्लॉक AE
दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
नवादा (मोहन गार्डन डिवीजन)
प्रभावित इलाकों के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बिजली कटौती शुरू होने से पहले अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और बैकअप पावर सिस्टम को चार्ज कर लें। जिन बिजनेस, ऑफिस और घरों को बिना रुकावट बिजली की जरूरत होती है, उन्हें बिजली के लिए कोई दूसरा इंतजाम कर लेना चाहिए। उम्मीद है कि मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही बिजली सप्लाई फिर से शुरू हो जाएगी। हालांकि, काम की रफ्तार के हिसाब से बिजली बहाल होने के समय में बदलाव हो सकता है।