Delhi Power Cut 20 September: रविवार को इन इलाकों में कटेगी बिजली, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग

Delhi Power Cut 20 September: दिल्ली के कई इलाकों में रविवार, 20 सितंबर को बिजली कटौती की समस्या हो सकती है। दरअसल बिजली विभाग यह शटडाउन ग्रिड को अप्रेड करने और मानसून के दौरान जरूरी मेंटेंस को देखते हुए कर ही है।

अपडेटेड Sep 19, 2026 पर 11:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
20 सितंबर को दिल्ली के कई इलाकों में कटेगी बिजली

Delhi Power Cut 20 September: दिल्ली के कई इलाकों में रविवार, 20 सितंबर को बिजली कटौती की समस्या हो सकती है। दरअसल बिजली विभाग यह शटडाउन ग्रिड को अप्रेड करने और मानसून के दौरान जरूरी मेंटेंस को देखते हुए कर ही है। बता दें कि बारिश और उमस के मौसम में बिजली नेटवर्क पर अतिरिक्त दबाव रहता है। ऐसे में पहले से किए जा रहे इन कामों का मकसद अचानक होने वाली बिजली की खराबी और बड़े फॉल्ट से बचना है।

अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं, तो अपने इलाके में बिजली कटौती का समय पहले से चेक कर लें, ताकि जरूरी काम या ऑफिस के काम में अचानक रुकावट न आए।

20 सितंबर को दिल्ली में बिजली कटौती से प्रभावित इलाके और समय:


अलकनंदा: सुबह 11:00 से दोपहर 14:00 बजे तक ट्रांसफॉर्मर के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण F-ब्लॉक ओखला फेज-1, में पावर सप्लाई बाधित हो सकती है।

वसंतकुंज: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक कपास हेरा एक्सटेंशन, कपास हेरा में पावर कट की समस्या हो सकती है।

वसंतकुंज: सुबह 11:09 से दोपहर 13:09 बजे तक RMU मेंटेनेंस के कारण VKJHTC: Liver and Biliary हॉस्पिटल में बिजली कटौती रहेगी।

हौजखास: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक LT सर्किट पोल मेंटेनेंस की वजह से मस्जिद मोठ गांव, साउथ एक्सटेंशन-2 इलाके में बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

निजामुद्दीन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक INA टाइप ए क्वार्टर्स, INA कॉलोनी, शिव नगर, कोटला, मुबारकपुर साउथ एक्सटेंशन पार्ट 1, डिफेंस कॉलोनी, भोगल, जंगपुरा में बिजली बाधित रहेगी।

मुंडका: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मुंडका एक्सटेंशन में पावर सप्लाइ कट हो सकती है।

मुंडका: सुबह 10:09 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक ब्लॉक B, ब्लॉक C, फ्रेंड्स कॉलोनी, ब्लॉक D और सविता विहार में बिजली कट रहेगा।

मुंडका: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बेज तक मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया और मुंडका एक्सटेंशन में लाइट की समस्या हो सकती है।

मुंडका: सुबह 11:09 बजे से दोपहर 13:09 बेज तक वीणा एन्क्लेव मुंडका में लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मुंडका: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली प्रभावित हो सकती है।

द्वारका: सुबह 10:09 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक सेक्टर 3 द्वारका, में पावर कट रेहगा।

सरिताविहार: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक SVRHTC: कश्यप मेटल MCIE में बिजली नहीं रहेगी।

नेहरू प्लेस: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक पॉकेट A संजय कॉलोनी II ओखला फेज II ओखला औद्योगिक क्षेत्र, में बिजली बाधित रहेगी।

विकासपुरी: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक दीप एन्क्लेव और नैदर एन्क्लेव, खुशी राम कॉलोनी और आर-ब्लॉक, यादव एन्क्लेव और विकास विहार, दीप एन्क्लेव, में लोगों को भारी कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

नजफगढ़: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नंगली संक्रांति नंगली सकरावती में पावर कट हो सकती है।

टैगोर गार्डन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक ख्याला विष्णु गार्डन और ब्लॉक G तिलक नगर में बिजली की समस्या हो सकती है।

नांगलोई: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक पॉकेट बी नरेश पार्क में पावर कट रहेगा।

नांगलोई: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक पॉकेट ए नरेश पार्क और उद्योग नगर मंगोलपुरी में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे के छात्र ने कैंपस में दी जान, परीक्षा के दौरान टीचर ने ChatGPT का यूज करते पकड़ा था

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।