Get App

Delhi Rain & Weather Alert: दिल्ली के 11 जिलों में IMD का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी की ये चेतावनी

Delhi Rain & Weather Alert: मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कुल 61.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही चालू अक्टूबर महीने में अब तक कुल वर्षा का आंकड़ा 123.3 मिलीमीटर तक पहुंच गया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 2:55 PM
Delhi Rain & Weather Alert: दिल्ली के 11 जिलों में IMD का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी की ये चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के भीतर दिल्ली-NCR के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

IMD Alert: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रात भर हुई मूसलाधार बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह घने काले बादलों और धुंध के साथ हुई। तेज बारिश की वजह से तापमान में अचानक गिरावट आई है और हवा में ठंडक बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटों के दौरान चार सालों में अक्टूबर महीने का सबसे बरसाती दिन दर्ज किया गया है। इसके साथ ही यह आंकड़ा साल 2022 के बाद से अक्टूबर महीने की सबसे अधिक बारिश को भी पार कर गया है। मौसम के इस तीखे मिजाज को देखते हुए IMD ने दिल्ली के सभी 11 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ घंटों में और अधिक तेज बारिश व बिजली कड़कने की चेतावनी दी है।

4 साल में अक्टूबर का सबसे बरसाती दिन, टूटे बारिश के रिकॉर्ड

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कुल 61.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही चालू अक्टूबर महीने में अब तक कुल वर्षा का आंकड़ा 123.3 मिलीमीटर तक पहुंच गया है। इससे पहले दिल्ली में 9 अक्टूबर 2022 को एक दिन में 74 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। उस साल पूरे अक्टूबर महीने में कुल 128 मिमी बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आगामी घंटों में होने वाली संभावित बारिश से इस बार अक्टूबर की कुल बारिश का पिछला रिकॉर्ड टूट सकता है।

दिल्ली के इन 11 जिलों में IMD का रेड अलर्ट जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें