Get App

Delhi: RWA प्रेसिडेंट के सिर में गोली मारकर हत्या, पति की हत्या में चश्मदीद गवाह थी महिला

पुलिस के अनुसार, हमलावर ने उन्हें सिर में गोली मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह भी बताया कि रचना यादव मूल रूप से भलस्वा गांव की निवासी थीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 2:28 PM
Delhi: RWA प्रेसिडेंट के सिर में गोली मारकर हत्या, पति की हत्या में चश्मदीद गवाह थी महिला
Delhi : राजधानी दिल्ली में एक ऐसी वारदात घटी है, जिसने शहर के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजधानी दिल्ली में एक ऐसी वारदात घटी है, जिसने शहर के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक 44 वर्षीय महिला की बेहद नजदीक से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गईपुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात साल 2023 में हुए उसके पति के मर्डर से जुड़ी हो सकती है। मृत महिला की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है। वह शालीमार बाग की रहने वाली थीं और अपने क्षेत्र की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की अध्यक्ष भी थीं।

पुलिस के अनुसार, हमलावर ने उन्हें सिर में गोली मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह भी बताया कि रचना यादव मूल रूप से भलस्वा गांव की निवासी थीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है

महिला को सिर में मारी गई गोली 

पुलिस के अनुसार, शालीमार बाग पुलिस स्टेशन को सुबह करीब 10:59 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। कॉल करने वाले ने बताया कि एक महिला को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां रचना यादव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ी मिलीं। घटनास्थल से पुलिस ने एक खाली कारतूस भी बरामद किया है। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि रचना के पति विजेंद्र यादव की साल 2023 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच अधिकारियों को शक है कि रचना की हत्या उसी पुराने मामले से जुड़ी हो सकती है, जिसकी सुनवाई अभी चल रही है। पुलिस ने बताया कि 2023 की हत्या का केस जहांगीर पुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।

दो साल पहले पति की भी हुई थी हत्या

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साल 2023 में विजेंद्र यादव की हत्या पुरानी दुश्मनी के चलते की गई थी। इस मामले में भारत यादव और पांच अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है। वहीं, मुख्य आरोपी भारत यादव अब भी फरार है और उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, रचना यादव अपने पति की हत्या के मामले में अहम गवाह थीं। अभियोजन पक्ष के लिए उनकी गवाही बहुत ज़रूरी मानी जा रही थी। जांच अधिकारियों का मानना है कि रचना की हत्या का मकसद इस केस को कमजोर करना और बाकी गवाहों में डर पैदा करना हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें