Delhi traffic advisory: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी! ब्रिक्स समिट के कारण 3 दिन बंद रहेंगी ये सड़कें, 22 डायवर्जन पॉइंट तय

Delhi traffic advisory: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर 2026 के दौरान आयोजित होने वाले 18वें 'ब्रिक्स समिट' को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक डिटेल्स ट्रैफिक एडवाइजरी की है। 'भारत मंडपम' में होने वाले इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्राध्यक्षों, गणमान्य अतिथियों और वैश्विक प्रतिनिधियों की आवाजाही को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए विशेष ट्रैफिक नियम, डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए गए हैं

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 10:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhi traffic advisory: ब्रिक्स सम्मेलन 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है

Delhi traffic advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 से 13 सितंबर 2026 यानी तीन दिन तक होने वाले ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन 2026 (BRICS Leaders Summit 2026) को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने डिटेल्स ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। नई दिल्ली स्थित 'भारत मंडपम' में होने वाले इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों और वैश्विक प्रतिनिधियों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि BRICS Summit के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करें और यात्रा से पहले अपना रूट जरूर जांच लें।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, VVIP काफिलों की सुचारु आवाजाही और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक नियम और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। एडवाइजरी में 22 डायवर्जन पॉइंट और 35 से ज्यादा 'नियंत्रित (इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी)' सड़कों का उल्लेख किया गया है।

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनल के लिए एडवाइजरी


एयरपोर्ट और नई दिल्ली/पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक सड़क रूट्स की लिस्ट भी जारी की है। हालांकि, इस दौरान एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए अलग रास्ता सुनिश्चित किया जाएगा। सिटी बस और ऑटो/टैक्सी सेवाओं के संचालन को नियंत्रित क्षेत्रों के बाहर डायवर्ट किया जा सकता है।

इन इलाकों और सड़कों पर यात्रा से बचने की सलाह

  • सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही प्रभावित रह सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन मार्गों पर अनावश्यक यात्रा नहीं करने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
  • प्रमुख प्रभावित/नियंत्रित रूट्स में मथुरा रोड, तिलक मार्ग, जनपथ, सत्य मार्ग, पृथ्वीराज रोड, फिरोजशाह रोड, अशोक रोड, जंतर-मंतर मार्ग, पंचशील मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, सफदरजंग रोड, रायसीना मार्ग, अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, भगवान दास रोड और शेरशाह सूरी मार्ग समेत कई सड़कें शामिल हैं।
  • ट्रैफिक पुलिस ने सम्मेलन की अवधि में यात्रियों से इन सड़कों पर जाने से पहले एडवाइजरी देखने और वैकल्पिक रूट्स चुनने को कहा है।

रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए भी रूट तय

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष रूट सुझाए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी में अलग-अलग दिशाओं से स्टेशन पहुंचने के लिए वैकल्पिक रूट बताए गए हैं, ताकि वीआईपी मूवमेंट के कारण यात्रियों को परेशानी कम हो। इसी तरह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों के लिए भी वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेन के समय से पहले घर से निकलें और संभावित ट्रैफिक प्रतिबंधों को ध्यान में रखें।

एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खास सलाह

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी ट्रैफिक पुलिस ने विशेष सावधानी बरतने को कहा है। एडवाइजरी के अनुसार, एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है, ताकि सड़क पर वीआईपी मूवमेंट और संभावित ट्रैफिक प्रतिबंधों का असर कम हो। गुरुग्राम, द्वारका, महिपालपुर और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से एयरपोर्ट पहुंचने के लिए वैकल्पिक रूट भी एडवाइजरी में बताए गए हैं। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को पर्याप्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

मेट्रो से सफर करने की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि ब्रिक्स समिट के दौरान सड़क ट्रैफिक पर दबाव कम करने के लिए मेट्रो का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाए। खासतौर पर उन यात्रियों को मेट्रो को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है जिन्हें नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, एयरपोर्ट या अन्य प्रमुख इलाकों में जाना है।

VVIP मूवमेंट के दौरान अचानक लग सकता है प्रतिबंध

BRICS सम्मेलन में विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और प्रतिबंधित रूट्स पर जाने की कोशिश न करें।

पार्किंग को लेकर भी एडवाइजरी

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे निर्धारित स्थानों के अलावा सड़क पर वाहन पार्क न करें। एडवाइजरी में बताया गया है कि नियंत्रित क्षेत्रों में सड़क किनारे वाहन खड़े करने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जा सकती है।

रक_

एडवाइजरी की बड़ी बातें

  • BRICS Summit के दौरान 11 से 13 सितंबर तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे।
  • 35 से ज्यादा सड़कें बंद रहेंगी।
  • करीब 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं।
  • वीआईपी काफिले के दौरान कुछ मार्गों पर अस्थायी रोक लग सकती है।
  • एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग पहले से समय लेकर चलें।
  • संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करें।
  • प्रतिबंधित मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • सड़क किनारे अवैध पार्किंग न करें।
  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों और डायवर्जन का पालन करें।
  • रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट के लिए सलाह

यात्रियों और आम जनता के लिए सलाह

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ब्रिक्स समिट के दौरान वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं, अधिक से अधिक मेट्रो का उपयोग करें और सोशल मीडिया पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे रियल-टाइम अपडेट्स पर नजर रखें।

ये भी पढ़ें- Delhi Hotel Rates: दिल्ली में होटल का कमरा हुआ 'सोने' से भी महंगा! ₹18 हजार का रूम 80,000 हजार रुपये पार, BRICS Summit से पहले कमरों की भारी डिमांड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।