Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! सुबह-सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Delhi Weather Today: रविवार (15 मार्च) सुबह दिल्ली वालों के लिए एक सुखद सरप्राइज लेकर आई। जब लोग सोकर उठे तो राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो रही थी। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से लोगों को दिन के बढ़ते तापमान से राहत मिली, जिसका सामना शहर के इलाकों के लोग पिछले कई हफ्तों से कर रहे थे

अपडेटेड Mar 15, 2026 पर 9:12 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Weather Today: दिल्ली और एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में आज मौसम ने करवट ली है

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में रविवार (15 मार्च) को अचानक से सुबह-सुबह कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। इससे मार्च महीने में ही भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को कुछ राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। रविवार सुबह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के लोगों की नींद मौसम में अचानक आए बदलाव के साथ खुली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं।

इस दौरान हल्की बारिश हुई और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इस अप्रत्याशित बारिश से शहर में पिछले कुछ दिनों से बनी हुई गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश के सात तेज हवाएं भी चलीं। इससे पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आज राजधानी में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। बारिश के दौरान बादल भी खूब गरज रहे हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम?


IMD के मुताबिक, रविवार दोपहर तक कई जगहों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में सुबह-सुबह तापमान लगभग 20°C दर्ज किया गया। राजधानी के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR में अलग-अलग इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश भी हुई। मौसम में यह बदलाव भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 14 मार्च की शाम को जारी बुलेटिन में बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान की भविष्यवाणी के बाद आया है।

मौसम विभाग ने बताया, "रविवार को सुबह-सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इससे पूरे शहर में मौसम सुहावना हो गया।" IMD ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान ठंडी हवाएं चलीं और रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। बारिश कुछ घंटों तक जारी रही। कई जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम में कुछ समय के लिए बदलाव देखने को मिला।

लोगों ने शेयर की बारिश की तस्वीरें

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कनॉट प्लेस, पालम, द्वारका और आस-पास के इलाकों की तस्वीरें शेयर कीं। इनमें मौसम में आए इस अचानक बदलाव को दिखाया गया है। मौसम के आंकड़ों के अनुसार, दिन की शुरुआत में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई। साथ ही उन लोगों को राहत मिली जो इस महीने की शुरुआत में बढ़ते तापमान से परेशान थे।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के अचानक बदलाव अक्सर उत्तरी भारत को प्रभावित करने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से जुड़े होते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी में मौसम की अस्थिर स्थितियों के बारे में पहले ही चेतावनी दी थी। पूर्वानुमान के अनुसार, हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। जबकि कुछ इलाकों में हवा के झोंके 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें- UP SI Pandit Controversy: क्या 'पंडित' अवसरवादी होते हैं? यूपी दारोगा भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बवाल, योगी सरकार ने दिए जांच के निर्देश

दिल्ली में मौसम में आया यह बदलाव एक बड़े सिस्टम का हिस्सा है जो पूरे उत्तरी भारत के कई राज्यों को प्रभावित कर रहा है। मौसम संबंधी अपडेट के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों सहित कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिस्टम देश के कई हिस्सों में बारिश ला सकता है। जबकि कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 65 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।