Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी राहत नहीं, बादल छाए रहेंगे, IMD ने बारिश को लेकर दिया ये अलर्ट

Delhi Weather Today 11 July: मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से आज के लिए कोई बड़ा या गंभीर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन दिनभर रुक-रुक कर छिटपुट बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी

अपडेटेड Jul 11, 2026 पर 11:22 AM
Delhi Weather Today: 11 जुलाई की सुबह न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है

Delhi Weather Today 11 July: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार, 11 जुलाई की सुबह न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से आज के लिए कोई बड़ा या गंभीर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन दिनभर रुक-रुक कर छिटपुट बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

दिल्ली के मौसम केंद्रों पर टेंप्रेचर का हाल

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि यह एक दिन पहले (शुक्रवार) के न्यूनतम तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।


लोधी रोड: यहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ये जो शुक्रवार के मुकाबले 0.5 डिग्री ज्यादा है।

पालम: यहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसमें पिछले दिन की तुलना में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त देखी गई।

आयानगर: यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। ये शुक्रवार की तुलना में 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

रिज: यहां न्यूनतम तापमान 23।5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो शुक्रवार के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

अधिकतम तापमान में आ सकती है तेजी, बढ़ेगी गर्मी!

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम कार्यालय ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना तो है लेकिन आने वाले पूरे हफ्ते में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। यानी आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को बारिश से राहत मिल सकती है लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली की हवा अभी भी संतोषजनक कैटेगरी में

बारिश और मानसूनी हवाओं के चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी नियंत्रण में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 91 दर्ज किया गया। ये संतोषजनक कैटेगरी में आता है। इससे पहले शुक्रवार शाम 4 बजे तक का 24 घंटे का औसत एक्यूआई (AQI) 65 दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें- Post Office Hit Scheme: पोस्ट ऑफिस में जमा करें ₹15 लाख, हर महीने बिना कुछ किए खाते में आएंगे ₹9,250; देखें पूरा कैलकुलेशन

CPCB के मानक: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीपीसीबी के मानकों के मुताबिक 0-50 के बीच AQI को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बेहद खराब और 401-500 के बीच AQI को गंभीर माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।