Delhi Weather Today: दिल्ली और NCR में मंगलवार (19 मई) को एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन तेज धूप, गर्म और शुष्क हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के लोगों को खासकर दोपहर के समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
