Delhi Weather Update: शनिवार को दिल्लीवासियों की सुबह घने कोहरे, कम विजिबिलिटी और भीषण ठंड के साथ हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शीत लहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 16 जनवरी को लगातार छठे दिन भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा और शहर भर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
