Get App

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में घना कोहरा...विजिबिलिटी जीरो, फ्लाइट्स पर पड़ा बुरा असर... एडवाइजरी जारी

स्पाइसजेट ने भी चेतावनी दी है कि खराब मौसम की वजह से उसके उड़ान संचालन पर बड़ा असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली, अमृतसर, जम्मू, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, दरभंगा, पटना, गुवाहाटी और बागडोगरा जैसे एयरपोर्ट्स पर आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 9:39 PM
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में घना कोहरा...विजिबिलिटी जीरो, फ्लाइट्स पर पड़ा बुरा असर... एडवाइजरी जारी
घने कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

उत्तर भारत समेत राजधानी दिल्ली में कोहरे का कहर जारी हैसोमवार को पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी की वजह से उड़ानों पर बुरा असर पड़ा। हालात को देखते हुए एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी बड़ी घरेलू एयरलाइनों ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों को फ्लाइट में देरी, रास्ता बदलने (डायवर्जन) और रद्द होने की संभावना के बारे में चेतावनी दी गई है। एयर इंडिया ने बताया कि मंगलवार, 30 दिसंबर को कई उत्तरी और उत्तर-पूर्वी शहरों में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ सकता है। खासतौर पर सुबह के समय घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने-जाने वाली फ्लाइट्स में ज्यादा परेशानी होने की आशंका है।

जारी हुई ट्रैवल एडवाइजरी

एयर इंडिया ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि वह हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों को होने वाली दिक्कत कम करने के लिए पहले से जरूरी कदम उठाए गए हैं। कोहरे की वजह से अगर फ्लाइट लेट होती है, डायवर्ट होती है या रद्द होती है, तो यात्रियों की मदद के लिए बड़े एयरपोर्ट्स पर ग्राउंड स्टाफ तैनात किया गया है।

एयर इंडिया ने दी ये सलाह

यात्रियों की सुरक्षा को सबसे अहम बताते हुए एयर इंडिया ने कहा कि वह मौसम से जुड़ी दिक्कतों के कारण होने वाली परेशानी को समझती है और उड़ानों को सामान्य रखने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। एयरलाइन ने अपनी ‘फॉगकेयर’ पहल का भी ज़िक्र किया। इसके तहत कोहरे से प्रभावित होने वाली कुछ फ्लाइट्स के यात्रियों को पहले ही उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जानकारी भेज दी जाती है। इन यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी फ्लाइट की तारीख या समय बदलने का विकल्प मिलता है। इसके अलावा, वे बिना किसी जुर्माने के पूरा रिफंड भी ले सकते हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें और सफर के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

इंडिगो ने भी जारी की एडवाइजरी 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें