कार में ऐसा क्या जुगाड़ फिट किया कि शिमला जैसी कूलिंग करने लगा AC?

वायरल वीडियो में एक शख्स कैमरे के पीछे से इस जुगाड़ के बारे में समझाता नजर आता है और ये वही मैकेनिक है, जिसने ये अनोखा जुगाड़ किया है। खुद ड्राइवर दावा करता है कि इस तरीके से तेज गर्मी में भी कार के अंदर पहाड़ों जैसी ठंडक महसूस होगी। वीडियो में ड्राइवर जब इस जुगाड़ को ट्राय करता है, तो उसका रिएक्शन भी देखने लायक होता

अपडेटेड May 27, 2026 पर 8:47 PM
Story continues below Advertisement
Video: कार में ऐसा क्या जुगाड़ फिट किया कि शिमला जैसी कूलिंग करने लगा AC?

भीषण गर्मी के बीच एक टैक्सी में लगे देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। लोग इस जुगाड़ की तारीफ करते नहीं थक रहे, क्योंकि एक मैकेनिक ने एक कैब में कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद कार का AC इतनी कूलिंग करने लगा कि ड्राइवर भी बोले पड़ा कि इसने तो यार गाड़ी में “शिमला जैसी ठंडक” कर दी।

वायरल वीडियो में एक शख्स कैमरे के पीछे से इस जुगाड़ के बारे में समझाता नजर आता है और ये वही मैकेनिक है, जिसने ये अनोखा जुगाड़ किया है। खुद ड्राइवर दावा करता है कि इस तरीके से तेज गर्मी में भी कार के अंदर पहाड़ों जैसी ठंडक महसूस होगी।


वीडियो में ड्राइवर जब इस जुगाड़ को ट्राय करता है, तो उसका रिएक्शन भी देखने लायक होता है। कुछ ही सेकेंड में इतनी ठंडक से हैरान होकर कहता है कि AC की हवा पहले से ज्यादा ठंडी लग रही है। इससे पूरे सफर के दौरान हंसी-मजाक और उत्साह का माहौल बना रहता है।

सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान ड्राइवर की लाइन “शिमला जैसी कूलिंग” ने खींचा। यही डायलॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा।

कई यूजर्स ने इस देसी जुगाड़ की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “Short term में condenser को ठंडा रखने से AC बेहतर चलेगा।” यानी कुछ समय के लिए कंडेंसर ठंडा करने से AC की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है।

वहीं एक अन्य यूजर ने दावा किया, “मैं कई सालों से ऐसा कर रहा हूं। इसके पीछे पूरा साइंस है। इससे कार का केबिन ज्यादा ठंडा रहता है, इंजन पर लोड कम पड़ता है और माइलेज भी बेहतर मिलती है।”

हालांकि कुछ लोगों ने इसके नुकसान को लेकर भी चेतावनी दी। एक यूजर ने बताया कि गर्मियों में कार के AC कंडेंसर पर पानी डालने से रेफ्रिजरेंट का प्रेशर कुछ समय के लिए कम हो जाता है, जिससे AC ज्यादा ठंडी हवा देता है। लेकिन लगातार ऐसा करने से जंग लगने, इलेक्ट्रिकल खराबी या कंडेंसर पर मिनरल जमा होने जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

एक और यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, “देसी जुगाड़ लगाने में लोग बहुत ही ज्यादा आगे रहते हैं, उनके दिमाग में ऐसे-ऐसे उपाय आते हैं कि वह सोचने पर मजबूर कर देते हैं।”

भीषण गर्मी के इस दौर में टैक्सी ड्राइवर का यह अनोखा जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे “गरीबों का शिमला AC” तक कहने लगे हैं।

आम को पकाने का सही तरीका क्या है? बिना केमिकल के एकदम पीला वाला पकेगा और आपको मिलेगा शुद्ध आम

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।