Delhi Racial Abuse: अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं को कथित तौर पर उनके पड़ोसियों द्वारा नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमान का शिकार होना पड़ा, जिन्होंने उन्हें "धंधेवाली" कहकर पुकारा और उन पर "मसाज पार्लर" चलाने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि यह घटना साउथ दिल्ली के मालवीय नगर स्थित उनके किराए के फ्लैट में मरम्मत कार्य को लेकर हुए विवाद के बाद घटी।
