दिल्ली वालों ध्यान दो, कल JLN की तरफ गए तो फंस जाओगे!

दिल्ली वालों ध्यान दो, कल JLN की तरफ गए तो फंस जाओगे!
अगर आप कल यानी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट देखने जा रहे हैं या आपका ऑफिस साउथ दिल्ली में है तो ये खबर आपके लिए है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने JLN स्टेडियम के आसपास के इलाके में ट्रैफिक को लेकर फुल एडवाइजरी जारी कर दी है।
दिलजीत का Aura India Tour 2026 का शो JLN स्टेडियम में है। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक पूरे इलाके को लगभग सील करने का प्लान बनाया है।
इन 11 सड़कों को भूलकर भी मत जाना
पुलिस के मुताबिक इन रास्तों पर गाड़ी ले जाना मतलब जाम में फंसना है:
1. भीष्म पितामह मार्ग
2. लोधी रोड
3. लाला लाजपत राय मार्ग (डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर से लोधी कॉलोनी फ्लाईओवर तक)
4. आर्क बिशप मार्ग
5. फोर्थ एवेन्यू रोड और फिफ्थ एवेन्यू रोड
6. दयाल सिंह कॉलेज रोड
7. बारापुला फ्लाईओवर का हिस्सा (INA से जंगपुरा मेट्रो गेट नंबर 2 तक)
8. CGO कॉम्प्लेक्स और लोधी कॉलोनी की अंदर की सड़कें
जगह लगेगा डायवर्जन, ये है पूरा प्लान
ट्रैफिक पुलिस ने 6 मेन और 2 एक्स्ट्रा डायवर्जन पॉइंट बनाए हैं:
- लाला लाजपत राय मार्ग से JLN स्टेडियम मार्ग आने वाले वाहनों को लोधी फ्लाईओवर की तरफ भेजा जाएगा।
- लोधी रोड-दयाल सिंह कॉलेज रेड लाइट पर दयाल सिंह कॉलेज रोड में एंट्री बंद रहेगी।
- भीष्म पितामह मार्ग पर JLN रेड लाइट से गाड़ियों को मेहर चंद मार्केट की तरफ U-Turn लेना होगा।
- कुशक नाला बस डिपो रेड लाइट पर गेट नंबर 3,6,8 की तरफ जाने वाली गाड़ियों को फोर्थ एवेन्यू या अरबिंदो मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
कॉन्सर्ट में जा रहे हैं तो मेट्रो से जाओ, गाड़ी घर छोड़ दो
पुलिस ने साफ कहा है - स्टेडियम के आसपास पब्लिक के लिए कोई पार्किंग नहीं है। सिर्फ स्पेशल इनवाइट वालों के लिए सुनहरी पुला बस डिपो और दयाल सिंह कॉलेज में पार्किंग है।
बेस्ट ऑप्शन है दिल्ली मेट्रो:
- वायलेट लाइन: JLN स्टेडियम या जंगपुरा मेट्रो स्टेशन उतरें - गेट नंबर 13, 14, 17 पास में हैं।
- येलो लाइन: INA या जोर बाग उतरकर कैब लें - कुशक नाला बस डिपो रेड लाइट तक आएं, यहां से गेट 3, 6, 8 के लिए एंट्री है।
कैब और ऑटो के लिए भी 3 फिक्स पिक-अप/ड्रॉप पॉइंट हैं - आर्क बिशप मार्ग, लाल मस्जिद प्रगति विहार और कुशक नाला बस डिपो।
नोट: 2000 प्राइवेट गार्ड तैनात रहेंगे और पूरा स्टेडियम एरिया Pedestrian-Only Zone रहेगा। हेल्पलाइन - 1095 / 011-25844444
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।