'मैंने इस्तीफा दे दिया है' CM योगी पर शंकराचार्य के आरोपों से हुए दुखी, रोने लगे अयोध्या के डिप्टी GST कमिश्नर!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह को रोते हुए और फोन पर अपनी पत्नी से बात करते हुए देखा जा सकता है। वह उन्हें अपने इस्तीफे के फैसले के बारे में बता रहे हैं और कह रहे हैं कि "बेबुनियाद आरोप" उनके अंतरात्मा के लिए असहनीय थे

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 6:18 PM
Story continues below Advertisement
अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को अपना इस्तीफा देने का फैसला किया

उत्तर प्रदेश में एक बड़ी विचित्र घटना घटी, जिसका स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े चल रहे राजनीतिक विवाद से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी सब कुछ उससे जुड़ा हुआ है। हुआ ये कि अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर शंकराचार्य की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए आरोपों से 'काफी आहत और दुखी' हुए, जिस कारण से उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

अयोध्या के डिप्टी GST कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को अपना इस्तीफा देने का फैसला किया और कहा कि उनका यह निर्णय "सरकार के पक्ष में और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विरोध करने के लिए" था।

सिंह ने न्यूज एजेंसी कहा, “सरकार के समर्थन में और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विरोध करने के लिए मैंने इस्तीफा दे दिया है। पिछले दो दिनों से मैं हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ उनके निराधार आरोपों से बहुत आहत था।”


उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इसलिए इस्तीफा दिया है, क्योंकि "मुझे सैलरी देने वाली सरकार के प्रति मेरी कुछ नैतिक जिम्मेदारियां हैं"।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सिंह को रोते हुए और फोन पर अपनी पत्नी से बात करते हुए देखा जा सकता है। वह उन्हें अपने इस्तीफे के फैसले के बारे में बता रहे हैं और कह रहे हैं कि "बेबुनियाद आरोप" उनके अंतरात्मा के लिए असहनीय थे।

उन्हें मोबाइल फोन पर रोते हुए बोलते सुना जा सकता है, "हैलो, मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है। जी हां... मैं उन लोगों का अपमान सहन नहीं कर सका जो मेरी रोजी-रोटी के लिए जिम्मेदार हैं। हमें उनके प्रति आभारी होना चाहिए।"

इसके बाद सिंह वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति की ओर देखते हुए कहते हैं: “मुझे माफ कीजिए, मैं अपनी पत्नी से बात कर रहा था। मेरी दो बेटियां हैं। मैं दो दिनों से ठीक से सो नहीं पाया हूं, और मैं बहुत दुखी और परेशान महसूस कर रहा था।”

पाकिस्तान को कह दिया आतंकवादी देश, तो 10 साल की हुई जेल! कौन हैं महिला वकील ईमान मजारी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।