FSSAI: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने शनिवार को देश में मिलने वाले अंडों को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। FSSAI ने उन दावों को पूरी तरह से 'भ्रामक और अवैज्ञानिक' करार दिया है, जिनमें अंडे खाने से कैंसर होने की बात कही जा रही थी। रेगुलेटरी ने स्पष्ट किया कि भारतीय बाजारों में मिलने वाले अंडे उपभोग के लिए पूरी तरह सेफ हैं और ऐसी अफवाहें केवल लोगों में डर पैदा करने के लिए फैलाई जाती है।
