भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में जल्द से जल्द कमी चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप: व्हाइट हाउस

इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से बात की थी और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की अपील की थी। ट्रंप के दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं।

अपडेटेड May 10, 2025 पर 12:40 AM
8-9 मई की मध्य रात्रि में भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी प्रयासों के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष तेज हो गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) चाहते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जल्द से जल्द कम हो। यह बात व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने कही है। वह भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे टेंशन में मध्यस्थता को लेकर अमेरिका की कोशिशों पर सवाल का जवाब दे रही थीं।

लेविट ने कहा, "यह कुछ ऐसा है, जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे एनएसए मार्को रुबियो भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने मंशा जताई है कि वह चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए। वह समझते हैं कि ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते हैं, राष्ट्रपति ट्रंप के ओवल ऑफिस में आने से बहुत पहले से। हालांकि, उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। इस संघर्ष को समाप्त कने के प्रयास करते हुए रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं।"

PM मोदी ने की राजनाथ सिंह, अजीत डोभाल, CDS और सभी सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ हाई लेवल मीटिंग


मार्को रुबियो ने गुरुवार को दोनों देशों से की थी बात

इससे पहले  अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की थी और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की अपील की थी। फोन कॉल के दौरान जयशंकर ने सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की टारगेटेड और नपी तुली प्रतिक्रिया के बारे में बताया। पाकिस्तान की ओर से सीमा पर बमबारी थमी नहीं है। यह शुक्रवार की रात को भी जारी है।

उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में भुज तक, अंतरराष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं। सेना ने कहा कि ड्रोन बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लक्की नाला में देखे गए। सेना ने अधिकांश ड्रोन को निष्प्रभावी कर दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।