Dudhwa Tiger Reserve: उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व (DTR) बफर जोन के भीरा रेंज में संदिग्ध हालात में 25 गिद्धों की मौत से हड़कंप मच गया है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए उनके अंदरूनी अंगों के सैंपल जांच के लिए इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट (IVRI) भेजे गए हैं। दुधवा बफर जोन के डिप्टी डायरेक्टर कीर्ति चौधरी ने बताया कि लुप्तप्राय प्रजाति के 25 गिद्ध बफर जोन के अंतर्गत आने वाले सेमराई गांव के एक खेत में मृत पाए गए थे। इन गिद्धों में से अधिकांश हिमालयन ग्रिफिन प्रजाति के माने जा रहे हैं।
