Credit Cards

Durgapur Gangrape: 'ममता जी नारीत्व पर कलंक...'; गैंगरेप की घटना पर विवादित बयान को लेकर बंगाल सीएम पर भड़की BJP

Durgapur Gangrape Case: भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी पर दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता को शर्मिंदा करने और दोषारोपण करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जो मुख्यमंत्री महिलाओं के सबसे बुरे समय में उनके साथ खड़ी नहीं हो सकती। उसे राज्य पर शासन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है

अपडेटेड Oct 12, 2025 पर 8:58 PM
Story continues below Advertisement
Durgapur Gangrape Case: दुर्गापुर गैंगरेप मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने विवादित बयान को लेकर घिर गई हैं

Durgapur Gangrape Case: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार (12 अक्टूबर) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दुर्गापुर में MBBS छात्रा के साथ कथित गैंगरेप की घटना के बाद छात्राओं को रात में बाहरनिकलने की सलाह देने को लेकर निशाना साधा। बीजेपी ने उन्हें 'नारीत्व पर धब्बा' बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख पर पीड़िता को शर्मिंदा करने और दोषारोपण करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जो मुख्यमंत्री महिलाओं के सबसे बुरे समय में उनके साथ खड़ी नहीं हो सकती। उसे राज्य पर शासन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है

दरअसल, बनर्जी ने कहा था कि छात्राओं खासकर राज्य के बाहर की छात्राओं को, हॉस्टल के नियमों का पालन करना चाहिए और देर रात बाहर नहीं निकलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज की ओडिशा निवासी एक छात्रा के साथ शुक्रवार रात कथित गैंगरेप की घटना के बाद की। छात्रा शुक्रवार रात अपने एक दोस्त के साथ रात का खाना खाने गई थी।

उनकी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने X पर लिखा, "बेशर्म ममता जी, नारीत्व पर एक कलंक, एक मुख्यमंत्री होने के नाते तो और भी ज्यादा।" उन्होंने लिखा, "आरजी कर और संदेशखलि के बाद, अब बलात्कार का यह भयावह मामला। न्याय दिलाने के बजाय, वह पीड़िता को ही दोषी ठहरा रही हैं।"


बनर्जी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए भाटिया ने कहा कि जो मुख्यमंत्री लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें रात में बाहर न निकलने की सलाह देती हैं। उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को अब एहसास हो गया है कि उन्होंने एक अराजकतावादी, हृदयहीन ममता पर भरोसा जताया है।

भाटिया ने आगे कहा, "उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।" पश्चिम बंगाल में BJP के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने बनर्जी की टिप्पणी को अपमानजनक करार देते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री महिलाओं के सबसे बुरे समय में उनके साथ खड़ी नहीं हो सकती, उन्हें राज्य पर शासन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

मालवीय ने आरोप लगाया, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा की द्वितीय वर्ष की एमबीबीएस छात्रा को अपने ऊपर हुए हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है...जिसके साथ वासिफ अली और उसके साथियों ने क्रूरतापूर्वक गैंगरेप किया था।" बीजेपी नेता ने कहा, "यह पहली बार नहीं है, जब ममता बनर्जी ने इतनी असंवेदनशीलता से बात की है। बार-बार उन्होंने अपराधियों के बजाय पीड़ितों को ही दोषी ठहराया है।"

BJP के एक अन्य प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बनर्जी पर पीड़िता को शर्मिंदा करने और दोषारोपण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "बेटी के साथ खड़े होने के बजाय, वह बेटी को ही दोषी ठहराती हैं और बलात्कारी का बचाव करती हैं।" पूनावाला ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी पर निशाना साधते हुए पूछा, "क्या कल चिल्लाने वाली आक्रोश लॉबी- सुप्रिया श्रीनेत, प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी, आदि अब अपना मुंह खोलेंगे?"

ये भी पढ़ें- Durgapur Gangrape: 'लड़की रात 12:30 बजे कैसे बाहर आई?'; दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर बंगाल सीएम ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान

ममता बनर्जी ने पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप की कथित घटना को रविवार को स्तब्धकारी करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "छात्रावास में रहने वाले छात्रों, खासतौर पर जो बाहर से पश्चिम बंगाल में पढ़ाई करने आए हैं, उनसे छात्रावास के नियमों का पालन करने की उम्मीद की जाती है। हालांकि, उन्हें जहां चाहे वहां जाने का मौलिक अधिकार है, लेकिन उन्हें देर रात बाहर निकलने से बचना चाहिए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।