Get App

Durgapur Gangrape: 'ममता जी नारीत्व पर कलंक...'; गैंगरेप की घटना पर विवादित बयान को लेकर बंगाल सीएम पर भड़की BJP

Durgapur Gangrape Case: भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी पर दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता को शर्मिंदा करने और दोषारोपण करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जो मुख्यमंत्री महिलाओं के सबसे बुरे समय में उनके साथ खड़ी नहीं हो सकती। उसे राज्य पर शासन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 12, 2025 पर 8:58 PM
Durgapur Gangrape: 'ममता जी नारीत्व पर कलंक...'; गैंगरेप की घटना पर विवादित बयान को लेकर बंगाल सीएम पर भड़की BJP
Durgapur Gangrape Case: दुर्गापुर गैंगरेप मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने विवादित बयान को लेकर घिर गई हैं

Durgapur Gangrape Case: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार (12 अक्टूबर) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दुर्गापुर में MBBS छात्रा के साथ कथित गैंगरेप की घटना के बाद छात्राओं को रात में बाहरनिकलने की सलाह देने को लेकर निशाना साधा। बीजेपी ने उन्हें 'नारीत्व पर धब्बा' बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख पर पीड़िता को शर्मिंदा करने और दोषारोपण करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जो मुख्यमंत्री महिलाओं के सबसे बुरे समय में उनके साथ खड़ी नहीं हो सकती। उसे राज्य पर शासन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है

दरअसल, बनर्जी ने कहा था कि छात्राओं खासकर राज्य के बाहर की छात्राओं को, हॉस्टल के नियमों का पालन करना चाहिए और देर रात बाहर नहीं निकलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज की ओडिशा निवासी एक छात्रा के साथ शुक्रवार रात कथित गैंगरेप की घटना के बाद की। छात्रा शुक्रवार रात अपने एक दोस्त के साथ रात का खाना खाने गई थी।

उनकी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने X पर लिखा, "बेशर्म ममता जी, नारीत्व पर एक कलंक, एक मुख्यमंत्री होने के नाते तो और भी ज्यादा।" उन्होंने लिखा, "आरजी कर और संदेशखलि के बाद, अब बलात्कार का यह भयावह मामला। न्याय दिलाने के बजाय, वह पीड़िता को ही दोषी ठहरा रही हैं।"

बनर्जी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए भाटिया ने कहा कि जो मुख्यमंत्री लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें रात में बाहर न निकलने की सलाह देती हैं। उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को अब एहसास हो गया है कि उन्होंने एक अराजकतावादी, हृदयहीन ममता पर भरोसा जताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें