Malviya Nagar Fire Incident: साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से करीब 20 लोगों की जान चली गई। जबकि कई लोग आग की लपटों से बुरी तरह झुलस गए। वहीं, इस भयंकर आग के बीच कई लोग बिल्डिंग से कूदते से नजर आएं, जिन्हें बचानें के लिए स्थानिय लोगों ने शानदार ट्रिक अपनाया।
घटना की जानकारी देते हुए दक्षिण जिले के एसडीएम और डीडीएमए अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोग स्थानीय लोगों द्वारा बिछाए गए गद्दों पर कूद गए, क्योंकि आग ने ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रेस्टोरेंट को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था।
उन्होंने आगे बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। जिसके बाद बचाव दल ने इमारत में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, स्थानीय लोगों ने ऊपरी मंजिलों से कूदकर भागने की कोशिश कर रहे लोगों की मदद के लिए सड़क पर गद्दे बिछा दिए।
घायलों को अस्पताल भेजा गया
कुमार ने कहा, जैसे ही हमें सूचना मिली, हमने तुरंत DDMA सेल को एक्टिव कर दिया। हमें पता चला है कि इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। फिलहाल, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। करीब 7-8 लोगों, जिनमें घायल भी शामिल हैं, को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।