DUSU Election Result 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना जारी! अध्यक्ष समेत 3 पदों पर ABVP आगे, उपाध्यक्ष पर NSUI को बढ़त!

DUSU Election Result 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) 2025 के चुनावों की मतगणना का आठवां दौर पूरा हो गया है। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मजबूत बढ़त बनाए रखी है। ABVP अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर आगे चल रही है। जबकि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) उपाध्यक्ष पद पर आगे है

अपडेटेड Sep 19, 2025 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
DUSU Election Result 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद पर ABVP और उपाध्यक्ष पद पर NSUI आगे चल रही है

DUSU Election Result 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनावों के लिए मतगणना शुक्रवार (19 सितंबर) सुबह से जारी है। इस साल की एक खास बात यह है कि 17 साल बाद NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए किसी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। अध्यक्ष पद के लिए तीन महिला उम्मीदवारों की मौजूदगी ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, एबीवीपी अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि एनएसयूआई उपाध्यक्ष पद पर आगे चल रही है।

गुरुवार को हुए मतदान में 39.45 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मतदान दो पालियों में हुआ, जिसके तहत सुबह की कक्षा वाले विद्यार्थियों ने सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम की कक्षा वाले छात्रों ने तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक मतदान किया।

मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबंधित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच है। अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई ने छात्रा जोसलिन नंदिता चौधरी को मैदान में उतारा है। जबकि एबीवीपी की ओर से छात्र आर्यन मान को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि SFI-AISA गठबंधन ने इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की छात्रा अंजलि को उम्मीदवार बनाया है।


इस साल डूसू चुनाव प्रचार में साफ तौर पर एक बदलाव देखा गया। वर्षों में पहली बार विश्वविद्यालय के कॉलेजों और छात्रावासों की दीवारें पोस्टरों से मुक्त रहीं। इसका कारण यह रहा कि प्रशासन ने समिति के दिशा-निर्देशों के तहत नियमों का सख्ती से पालन कराया।

8वें दौर के मतगणना के बाद की स्थित

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) 2025 के चुनावों की मतगणना का आठवां दौर पूरा हो गया है। इसमें ABVP ने मजबूत बढ़त बनाए रखी है। ABVP अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर आगे चल रही है। जबकि NSUI उपाध्यक्ष पद पर आगे है।

ABVP उम्मीदवार:-

अध्यक्ष- आर्यन मान: 8,248 वोट

उपाध्यक्ष- गोविंद तंवर: 6,019 वोट

सचिव- कुणाल चौधरी: 6,536 वोट

संयुक्त सचिव- दीपिका झा: 5,936

NSUI उम्मीदवार:-

अध्यक्ष- जोसलिन नंदिता चौधरी: 3,814 वोट

उपाध्यक्ष- राहुल झांसला: 8,317 वोट

सचिव- कबीर: 4,719 वोट

संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना: 5,159 वोट

अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें ABVP से आर्यन मान, NSUI से जोसलfन नंदिता चौधरी और SFI-AISA गठबंधन से अंजलि शामिल हैं। इस दौड़ में अन्य उम्मीदवार अनुज कुमार, दिव्यांशु सिंह यादव, राहुल कुमार, उमांशी लांबा, योगेश मीणा और अभिषेक कुमार भी हैं।

ये भी पढ़ें- ‘वह तमिलनाडु आए तो थप्पड़ मार देना’, कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, एक्ट्रेस ने किया पलटवार

पिछले साल हुए चुनावों में कांग्रेस समर्थित NSUI ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर जीत हासिल करके सात साल बाद जोरदार वापसी की थी। आरएसएस समर्थित एबीवीपी ने उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर जीत हासिल किए थे। एनएसयूआई के रौनक खत्री ने एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 1,300 से ज़्यादा मतों से हराकर अध्यक्ष पद जीता था। 2017 में रॉकी तुसीद के अध्यक्ष चुने जाने के बाद से एनएसयूआई की यह पहली अध्यक्ष पद पर जीत थी।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Sep 19, 2025 12:52 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।