‘वह तमिलनाडु आए तो थप्पड़ मार देना’, कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, एक्ट्रेस ने किया पलटवार

Kangana Ranaut News: तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख केएस अलागिरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत राज्य का दौरा करेंगी तो उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत कई बार ऐसी बेतुकी बातें कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अब कांग्रेस नेता पर पलटवार किया है

अपडेटेड Sep 19, 2025 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement
Kangana Ranaut News: कांग्रेस नेता केएस अलागिरी कंगना रनौत को मारना चाहते हैं

Kangana Ranaut News: तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख केएस अलागिरी ने गुरुवार (19 सितंबर) को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत दक्षिण भारत के किसी राज्य में आएं तो उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए। अब उनकी इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। खुद कंगना ने उन्हें इसका जवाब दिया है। कंगना ने कहा कि वह भारत में जहां चाहें, वहां जा सकती हैं। कोई उन्हें रोक नहीं सकता। कंगना ने कहा कि अगर मुझे नफरत करने वाले लोग हैं, तो मुझे प्यार करने वाले लोग भी हैं।

अलागिरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत राज्य का दौरा करेंगी तो उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए। उन्होंने कहा, "कंगना रनौत कई बार ऐसी बेतुकी बातें कर चुकी हैं। एक बार, जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर थीं और एक महिला सीआरपीएफ कर्मी ने उन्हें थप्पड़ मारा, तो उन्होंने बाद में कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी की थीजब वह इस तरफ (दक्षिण) आएं, तो आपको उन्हें बिना भूले थप्पड़ मारना चाहिए।"

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा, "कंगना अहंकार से बोलती हैं।" इससे पहले उन्हें एक सीआईएसएफ कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा था। तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख केएस अलागिरी की यह विवादास्पद टिप्पणी रनौत के एक पुराने बयान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि महिला कार्यकर्ताओं को 100 रुपये में विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए रखा जा सकता है।


बाढ़ पीड़ितों से मिलने और हाल ही में हुई विनाशकारी बारिश के प्रभाव का आकलन करने के लिए कुल्लू का दौरा करते हुए रनौत ने कहा, "हमारे भारत में हम कहीं भी जा सकते हैं और हमें कोई नहीं रोक सकता। जैसा कि कहा जाता है, अगर कुछ लोग नफरत करते हैं, तो बहुत से लोग प्यार करने वाले भी होते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "तमिलनाडु में मैंने थलाइवी में डॉ. जे. जयललिता का किरदार निभाया था। आपको शायद यकीन न हो लेकिन हमारे विपक्षी सांसद जो मतदान सत्र के दौरान सदन में मौजूद थे, जब वे लाइन में लगे हुए थे, तो उनमें से तीन-चार ने मुझे थलाइवी कहकर संबोधित किया। वे मुझसे कितना स्नेह करते हैं, यह दर्शाता है।"

BJP सांसद ने कहा कि किसी व्यक्ति की निजी राय से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल सार्वजनिक स्थान पर नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इससे लोगों में गलत संदेश जाता है।

इस बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत गुरुवार को जब हिमाचल प्रदेश के मनाली में बारिश प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचीं तो उन्हें "कंगना वापस जाओ, तुमने देर कर दी" जैसे नारों का सामना करना पड़ा।

कुल्लू जिले में मनाली के पतलीकुहल क्षेत्र में रनौत के दौरे के खिलाफ स्थानीय लोगों द्वारा नाराजगी जताए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्थानीय लोग अभिनेत्री एवं राजनीतिक नेता के काफिले के पास काले झंडे लिए नारे लगाते नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut: 'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपये का बिजनेस हुआ...'; हिमाचल में बाढ़ पीड़ितों से अपना ही दुखड़ा रोने लगीं कंगना रनौत, वीडियो वायरल

कंगना के साथ पहुंचे बीजेपी नेताओं और अन्य लोगों ने जब लोगों को शांत करने की कोशिश की तो तीखी बहस भी हुई और शांति बहाल करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

कुल्लू तथा मनाली में 25 और 26 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और अचानक बाढ़ आ गई तथा ब्यास नदी की तेज धारा में एक बहुमंजिला होटल और चार दुकानें बह गईं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।