DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP का दबदबा, यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का नहीं खुला खाता

DUSU Election Result 2026: DUSU में एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपना परचम लगराया है। विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन पदों पर जीत हासिल की। वहीं नतीजों में एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल किया

अपडेटेड Sep 19, 2026 पर 10:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DUSU में एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपना परचम लगराया है

DUSU Election Result 2026:  दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं। DUSU में एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपना परचम लगराया है। विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन पदों पर जीत हासिल की। वहीं नतीजों में एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने हैं। वहीं ABVP के रिया छावड़ी, सचिव और लक्ष्यराज सिंह, संयुक्त सचिव पद को परचम लहराया है।

निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन को 30 हजार से ज्यादा वोट मिले। वहीं कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI को एक भी पद हासिल नहीं हुआ।बता दें कि DUSU चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था, वहीं नीतीजे शनिवार को सामने आए हैं।

वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई थी, जो कड़ी सुरक्षा के बीच खत्म हुई। दिल्ली यूनिवर्सिटी में सुरक्षा के लिए 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया गया था। बता दें कि शुक्रवार को हुए मतदान में 40.46 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।


यहां देखें लाइव अपडेट

DUSU प्रेसिडेंट पद की लड़ाई में, NSUI के मीणा 3,571 वोटों के कुल स्कोर के साथ आगे बने हुए हैं। वे अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, ABVP के यश डबास से 441 वोटों से आगे हैं। डबास को अब तक 3,130 वोट मिले हैं, जबकि लेफ्ट समर्थित उम्मीदवार अनन्या रतूड़ी 653 वोटों के साथ पीछे चल रही हैं। सिर्फ तीसरे राउंड की गिनती में ही मीणा को 859 वोट मिले, जबकि डबास को 682 वोट मिले।

वहीं, वाइस प्रेसिडेंट पद की दौड़ में निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। तीसरे राउंड में 1,008 वोट हासिल करने के बाद उनकी कुल वोटों की संख्या 4,264 हो गई है। जबकि ABVP के इशू मौर्य 2,389 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा, NSUI के वीर छत्रथ 664 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे और उनके बाद लेफ्ट उम्मीदवार अक्षत शिखर 282 वोटों के साथ रहे।

सेक्रेटरी पद के मुकाबले में ABVP का पलड़ा भारी रहा, जहां उनकी उम्मीदवार रिया छावड़ी तीसरे राउंड में 659 वोट और मिलने के बाद कुल 2,805 वोटों के साथ आगे रहीं। उनकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, NSUI की नम्रता चौधरी 2,332 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि लेफ्ट उम्मीदवार स्टैनजिन डेस्क्योंग को 1,225 वोट मिले।

हालांकि, जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए मुकाबला काफी कड़ा रहा। निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव तीसरे राउंड में 553 वोट पाकर कुल 2,598 वोटों के साथ सबसे आगे रहे। ABVP के लक्ष्य राज सिंह 2,199 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि NSUI के गोपाल चौधरी 1,958 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। तीसरे राउंड में गोपाल चौधरी को सबसे ज्यादा 558 वोट मिले। वहीं, लेफ्ट उम्मीदवार बी. पारिजात 811 वोटों के साथ पीछे रहे।

बता दें कि DUSU चुनाव 2026 के वोटों की गिनती शनिवार को शुरू हुई। प्रेसिडेंट, वाइस-प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के चार मुख्य पदों के नतीजे दिन में बाद में घोषित होने की उम्मीद है।

वोटों की गिनती दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल में हो रही है।

दो चरणों में हुई वोटिंग, 40.46% छात्रों ने डाले वोट

बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में 52 पोलिंग सेंटर्स पर दो चरणों में वोटिंग के बाद शुक्रवार को DUSU चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई। इस बार कुल 40.46% वोटिंग दर्ज की गई, जो पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा है। पिछले साल वोटिंग 39.5% थी।

वोटिंग का पहला चरण सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुआ, जबकि शाम की क्लास वाले स्टूडेंट्स के लिए दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक हुआ।

चुनाव के लिए कुल 1,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इंतजeम किया गया था, जिनमें से 960 वोटिंग के लिए इस्तेमाल की गईं और 40 रिजर्व में रखी गईं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इस बार DUSU चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के गठबंधन समेत प्रमुख छात्र संगठनों के कुल 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।

उम्मीदवारों की अंतिम अनंतिम सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए चार और संयुक्त सचिव के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे।

एजेंसी के रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव में मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI के बीच है। ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास और उपाध्यक्ष पद के लिए इशू मौर्य को मैदान में उतारा है, जबकि NSUI ने इन दो पदों के लिए विजय शंकर मीणा और वीर छत्रथ को नामित किया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।