Earthquake in Kolkata: बांग्लादेश में भूकंप के तेज झटके! पश्चिम बंगाल में भी हिली धरती, कोलकाता में घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in Kolkata: बांग्लादेश में शुक्रवार (21 नवंबर) सुबह 5.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया है। इसके असर से पूरे पश्चिम बंगाल में झटके महसूस किए गए। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भूकंप सुबह 10.08 से 10.10 बजे के बीच कुछ सेकंड के लिए महसूस किया गया। इसे कोलकाता, मालदा, नादिया, कूच बिहार और कई दूसरे जिलों में महसूस किया गया

अपडेटेड Nov 21, 2025 पर 11:38 AM
Story continues below Advertisement
Earthquake in Kolkata: कोलकाता और आस-पास के कई जिलों में शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए

Earthquake in Kolkata: कोलकाता और उसके आस-पास के कई जिलों में शुक्रवार (21 नवंबर) सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए। बांग्लादेश में शुक्रवार (21 नवंबर) सुबह 5.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया है। इसके असर से पूरे पश्चिम बंगाल में झटके महसूस किए गए। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भूकंप सुबह 10.08 से 10.10 बजे के बीच कुछ सेकंड के लिए महसूस किया गया। इसे कोलकाता, मालदा, नादिया, कूच बिहार और कई दूसरे जिलों में महसूस किया गया।

US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के अलावा नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। USGS ने बताया कि भूकंप का सेंटर ढाका के घोरासल में था। जबकि भूकंप की गहराई 10 km थी।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शुक्रवार सुबह पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आए दो मीडियम-इंटेंसिटी वाले भूकंप के बाद आया है। भूकंप ने दक्षिण बंगाल के एक बड़े इलाके को हिला दिया। झटके सुबह 10:10 बजे महसूस किए गए। यह लगभग 20 सेकंड तक रहे।


कोलकाता में आए भूकंप की तीव्रता और गहराई की अभी ऑफिशियली पुष्टि नहीं हो पाई है। नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई तुरंत रिपोर्ट भी सामने नहीं आई है। कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर 3 के एक रहने वाले एक शख्स ने कहा, "पंखे और सोफा कम से कम सात से आठ सेकंड तक हिल रहे थे।" शुक्रवार को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उन्हें कोलकाता में कुछ सेकंड के लिए भूकंप महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि यह बहुत तेज था।

कोलकाता में रहने वालों ने भूकंप की तीव्रता बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सुप्रतिम मैत्रा ने X पर लिखा, "छोटा भूकंप लेकिन बड़ी घबराहट..."। उन्होंने कहा कि एक छोटे से झटके से भी आस-पड़ोस में अफरा-तफरी मच गई। एक अन्य यज़र विनय कुमार डोकानिया ने कहा कि झटके बहुत लंबे थे। उन्होंने कहा कि भूकंप के झटके करीब 30 सेकंड से ज्यादा समय तक महसूस किए गए।

ये भी पढ़ें- Mumbai: महिला ने भारी रिटर्न का वादा कर क्रिप्टोकरेंसी में करावा इन्वेस्ट, 81 साल के बुजुर्ग से ₹87 लाख की ठगी

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बांग्लादेश के नरसिंगडी में शुक्रवार सुबह 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई स्थानों पर महसूस किए गए। IMD ने बताया कि भूकंप पड़ोसी देश के नरसिंगडी से 13 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में सुबह 10 बजकर आठ मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। कोलकाता और अन्य जिलों में कई लोग एहतियात के तौर पर सड़कों पर निकल आए। अभी किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।