Kutch Earthquake: कच्छ में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.4 तीव्रता से हिली धरती

Kutch Earthquake: गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने दी। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसका केंद्र बिंदु 23.65° उत्तर अक्षांश और 70.23° पूर्व देशांतर पर बताया गया है।

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
कच्छ में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.4 तीव्रता से हिली धरती

Kutch Earthquake: गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने दी। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसका केंद्र बिंदु 23.65° उत्तर अक्षांश और 70.23° पूर्व देशांतर पर बताया गया है।

NCS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “26/12/2025 को सुबह 4:30 बजे कच्छ, गुजरात में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।”


इससे पहले, अप्रैल में, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, गुजरात के कच्छ जिले में रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

NCS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया था, “22/04/2025 को रात 11:26 बजे, कच्छ, गुजरात में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 23.52° उत्तर अक्षांश, 69.95° पूर्व देशांतर पर था और इसकी गहराई 20 किलोमीटर थी।”

बता दें कि गुजरात का कच्छ इलाका भूकंप के लिहाज से देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक माना जाता है। साल 2001 में आए विनाशकारी कच्छ भूकंप ने इसकी भयावह तस्वीर देश-दुनिया के सामने रख दी थी। हालिया स्टडीज और विशेषज्ञों की राय भी इस बात की पुष्टि करती है कि कच्छ क्षेत्र आज भी बड़े भूकंप के खतरे से पूरी तरह मुक्त नहीं है।

2001 का कच्छ भूकंप

26 जनवरी 2001 को गुजरात में 6.9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसका केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ के पास था। इस भूकंप ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था। गुजरात स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (GSDMA) के अनुसार, इस आपदा में करीब 13,800 लोगों की मौत हुई थी, जबकि लगभग 1.67 लाख लोग घायल हुए थे। यह भूकंप बीते 200 वर्षों में भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Hyderabad Cyber Fraud: हैदराबाद की बुजुर्ग महिला से 1.8 करोड़ की ठगी, जालसाजों ने RBI अधिकारी बनकर की धोखाधड़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।