पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने नए साल की शुरुआत से यात्रियों को राहत देने वाला कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने अपने जोन से चलने और होकर गुजरने वाली कुल 89 ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव करने का फैसला किया है, जो 1 जनवरी से प्रभावी होगा। इस बदलाव का मकसद रेल संचालन को ज्यादा सुचारु बनाना और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देना बताया गया है। पटना जंक्शन और दानापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से चलने वाली कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है, जिससे ट्रेनों की पंक्चुअलिटी में सुधार होने की उम्मीद है।
