पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी से जुड़े कथित रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच आगे बढ़ती नजर आ रही है। एजेंसी ने अब अमरदीप सिंह ग्रेवाल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। ED के मुताबिक, ग्रेवाल को मुख्यमंत्री की पत्नी का रिश्तेदार और साढ़ू बताया जाता है। जांच एजेंसी अब उनसे मामले में लगाए गए आरोपों और उससे जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ करेगी।
