Eid-Ul-Zuha 2025: कोलकाता के रेड रोड पर पहली बार ईद पर नहीं होगी नमाज, सेना ने नहीं दी परमिशन

भारतीय सेना ने कलकत्ता खिलाफत समिति को एक पत्र भेजकर बताया है कि इस साल 7 या 8 जून 2025 को रेड रोड इलाके में ईद-उल-जुहा की सामूहिक नमाज़ की अनुमति नहीं दी जा सकती। सेना ने कहा कि यह इलाका सैन्य कार्यों के लिए जरूरी है। यह पत्र बंगाल उपक्षेत्र के मुख्यालय में तैनात एक कर्नल रैंक के अधिकारी की ओर से भेजा गया है

अपडेटेड Jun 01, 2025 पर 8:15 PM
Story continues below Advertisement
कोलकाता में ईद-उल-जुहा के मौके पर रेड रोड पर इस साल नमाज नहीं होगी।

Eid-Ul-Zuha 2025  : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ल ईद-उल-जुहा के मौके पर रेड रोड पर इस साल नमाज नहीं होगी। इस बार सेना ने यहां होने वाली नमाज के लिए परमिशन नहीं दी है। बता दें कि रेड रोड पर हर साल यह नमाज़ अदा की जाती है और यह जगह फोर्ट विलियम में स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय के सामने है। सेना ने इसके पीछे "सैन्य जरूरतों" का कारण बताया है। सेना ने कोलकाता पुलिस और कलकत्ता खिलाफत समिति को भी अपने इस फैसले की जानकारी दे दी है। ये दोनों संस्थाएं हर साल इस बड़े मुस्लिम आयोजन का संचालन करती हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

सेना ने नहीं दी परमिशन

भारतीय सेना ने कलकत्ता खिलाफत समिति को एक पत्र भेजकर बताया है कि इस साल 7 या 8 जून 2025 को रेड रोड इलाके में ईद-उल-जुहा की सामूहिक नमाज़ की अनुमति नहीं दी जा सकती। सेना ने कहा कि यह इलाका सैन्य कार्यों के लिए जरूरी है। यह पत्र बंगाल उपक्षेत्र के मुख्यालय में तैनात एक कर्नल रैंक के अधिकारी की ओर से भेजा गया है। हर साल की तरह इस बार भी कलकत्ता खिलाफत समिति ने 10 मई को सेना को पत्र लिखकर नेताजी की प्रतिमा से लेकर फोर्ट विलियम के पूर्वी द्वार तक रेड रोड पर नमाज़ अदा करने की अनुमति मांगी थी। सेना ने शनिवार को समिति को अपने फैसले की जानकारी दी।


यहां सीएम ममता बनर्जी भी होती हैं शामिल

कलकत्ता खिलाफत समिति के सदस्य और राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद अहमद खान ने पुष्टि की है कि उन्हें सेना की ओर से एक पत्र मिला है। उन्होंने बताया, "हमें सेना का पत्र मिला है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए आज दोपहर जकारिया स्ट्रीट स्थित हमारे कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें समिति के सदस्य इस पर विचार करेंगे और आगे का फैसला लेंगे।" गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पहले भी रेड रोड पर ईद की नमाज में शामिल हो चुकी हैं और वहां लोगों को संबोधित भी किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।