Get App

Elections Results 2026: किसी ने रचा इतिहास, तो कोई बन गया इतिहास! बंगाल से केरल तक चुनाव नतीजों का 5 प्वाइंट में पूरा निचोड़

Assembly Elections Results 2026: इन चुनावों ने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय मतदाता अब केवल चेहरों पर नहीं, बल्कि बदलाव और ठोस सुशासन के वादों पर वोट कर रहा है। जहां बंगाल ने 'परिवर्तन' को चुना, वहीं तमिलनाडु ने 'सिनेमाई करिश्मे' के साथ नई राजनीति की शुरुआत की है

Shubham Sharmaअपडेटेड May 05, 2026 पर 2:05 PM
Elections Results 2026: किसी ने रचा इतिहास, तो कोई बन गया इतिहास! बंगाल से केरल तक चुनाव नतीजों का 5 प्वाइंट में पूरा निचोड़
Elections Results 2026: किसी ने रचा इतिहास, तो कोई बन गया इतिहास! बंगाल से केरल तक चुनाव नतीजों के मायने क्या?

साल 2026 के विधानसभा चुनावों ने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी है। इस चुनावी चक्र में भाजपा नीत NDA ने 5 में से 3 राज्यों- असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया है। वहीं, दक्षिण भारत के दो राज्यों- तमिलनाडु और केरल—के नतीदों ने सबको चौंका दिया है।

पश्चिम बंगाल: दीदी के किले में सेंध, भाजपा का ऐतिहासिक उदय

करीब पांच दशकों तक वामपंथ और फिर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन के बाद, पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा राज्य की 294 सीटों में से 206 सीटें पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। ममता बनर्जी की TMC मात्र 80 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

संदेशखाली और आरजी कर जैसी घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था पर उपजा आक्रोश और भ्रष्टाचार (टोलाबाजी) के आरोपों ने ममता के 'महिला वोट बैंक' को भाजपा की ओर मोड़ दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें