Odisha Elephant Rescue: 30 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी, आर्किमिडीज के सिद्धांत से बचाई गई जान

Odisha Elephant Rescue: ओडिशा के वन अधिकारियों को 30 फुट गहरे कुएं में फंसे हाथी को बचाने के लिए किए गए एक अनोखी रेस्क्यू कार्रवाई के लिए ऑनलाइन खूब सराहना मिल रही है। क्योंझर की टीम ने आर्किमिडीज के सिद्धांत का प्रयोग करते हुए पानी की मदद से हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला।

अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 1:29 PM
Story continues below Advertisement
ओडिशा में 30 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी, आर्किमिडीज के सिद्धांत से बचाई गई जान

Odisha Elephant Rescue: ओडिशा के वन अधिकारियों को 30 फुट गहरे कुएं में फंसे हाथी को बचाने के लिए किए गए एक अनोखी रेस्क्यू कार्रवाई के लिए ऑनलाइन खूब सराहना मिल रही है। क्योंझर की टीम ने आर्किमिडीज के सिद्धांत का प्रयोग करते हुए पानी की मदद से हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला। हाथी रात में गलती से फिसलकर कुएं में गिर गया था। वायरल वीडियो में बचावकर्मी दो पाइपों से कुएं को पानी से भरते हुए दिख रहे हैं, जबकि हाथी शांत होकर वहीं खड़ा रहता है। पानी पूरा भर जाने के बाद, JCB मशीन का उपयोग करके हाथी को धीरे से बाहर निकाला गया और फिर उसे वापस जंगल की तरफ भेज दिया गया।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "कल रात सदर रेंज के बनाजोड़ी में घनी आबादी के बीच कल रात एक चालू कुएं में गलती से गिरे हाथी को बचाने में वन विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम के शानदार सहयोग की सराहना की गई। हाथी को बाहर निकालने के लिए कुएं में पानी डाला गया।"

वन अधिकारियों ने बताया कि इस रेस्क्यू में Archimedes के सिद्धांत का इस्तेमाल किया गया। इस सिद्धांत के अनुसार, जब किसी चीज को पानी या किसी दूसरे तरल में डाला जाता है, तो उस पर नीचे से ऊपर की ओर एक फोर्स (buoyant force) लगता है। इस फोर्स की वजह से वह चीज थोड़ी हल्की महसूस होती है या तैरने लगती है। यही कारण है कि हाथी पानी के साथ ऊपर आ गया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


वायरल वीडियो यहां देखें:

'आखिरकार बचा लिया गया'

पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने हाथी को सुरक्षित बचाने वाले वन अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की सराहना की।

एक यूजर ने कहा, "बेचारा। बहुत थका हुआ, बहुत परेशान, लेकिन आखिरकार बचा लिया गया। मदद करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई।" वहीं दूसरे ने लिखा, "आर्किमिडीज का सिद्धांत जिंदाबाद!"

तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, "भगवान गजानन ने इस नेक काम के लिए सभी वन अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों को आशीर्वाद दिया। @DfoKeonjhar को विशेष धन्यवाद।"

चौथे यूजर ने कहा, "जब भौतिकी ने इस विशालकाय हाथी को बचाया! सराहनीय काम, क्योंझर टीम!"

यह भी पढ़ें: लखनऊ में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर धोखाधड़ी, ATS ऑफिसर बनकर जालसाजों ने एक दंपत्ति से लूटे ₹90 लाख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।