Ethanol blending: सरकार पर्यावरण के अनुकूल ईंधन को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की दिशा में तेजी से कदम उठा रही है। पहले E10 (10% एथेनॉल) को लागू किया गया और अब सरकार E20 (20% एथेनॉल) की ओर बढ़ रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 24 जुलाई को कहा था कि एथेनॉल मिश्रण न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर है बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत करता है। हालांकि इस नीति को लेकर वाहन निर्माता और उपभोक्ता दोनों के बीच गंभीर आशंकाएं बनी हुई हैं।