Get App

Gainers & Losers: 500% के टैरिफ से मचा हाहाकार; लेकिन खास वजहों से Meesho, NHPC, IEX,Manappuram जैसे 10 स्टॉक्स से बना पैसा

Gainers & Losers: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज 500% अमेरिकी टैरिफ के डर में मार्केट में हाहाकार मचा रहा। हालांकि इन सबके बीच अपनी खास एक्टिविटीज के चलते मीशो (Meesho), एनएचपीसी (NHPC), आईईएक्स (IEX) और मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) समेत इन 10 स्टॉक्स में तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 16:11
Gainers & Losers: 500% के टैरिफ से मचा हाहाकार; लेकिन खास वजहों से Meesho, NHPC, IEX,Manappuram जैसे 10 स्टॉक्स से बना पैसा

Andhra Cements । मौजूदा भाव: ₹72.35 (+4.90%)
ऑफर फॉर सेल इश्यू पर आंध्रा सीमेंट्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹75.86 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। 75% के मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों के पालन के लिए एक प्रमोटर कंपनी प्रति शेयर ₹72 के फ्लोर प्राइस पर 9-12 जनवरी तक 75 लाख शेयर बेच रही है जोकि कंपनी की 8.14% इक्विटी होल्डिंग है।

Petronet LNG । मौजूदा भाव: ₹287.35 (+1.36%)
जेपी मॉर्गन ने पेट्रोनेट एलएनजी की रेटिंग को अपग्रेड कर 'ओवरवेट' और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹335 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.34% उछलकर ₹295.80 पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार दहेज में मार्च में 50 लाख टन सालाना का एक्सपेंशयन चालू होने के बाद बेहतर वॉल्यूम के कारण पेट्रोनेट एलएनजी की कमाई में तेजी आ सकती है।

NHPC । मौजूदा भाव: ₹82.44 (+0.38%)
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने ₹117 के टारगेट प्राइस के साथ एनएचपीसी को 'हाई कनविक्शन आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.97% उछलकर ₹83.75 पर पहुंच गए।

Meesho । मौजूदा भाव: ₹170.60 (+3.36%)
लगातार दो दिन के लोअर सर्किट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी से मीशो के शेयर आज संभले और इंट्रा-डे में 5% उछलकर ₹173.30 के अपर सर्किट पर पहुंच गया।

Brahmaputra Infra । मौजूदा भाव: ₹128.50 (+2.11%)
ब्रह्मपुत्र इंफ्रास्ट्रक्चर को जम्मू विधानसभा परिसर के निर्माण के लिए ₹113.54 करोड़ का ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.14% उछलकर ₹129.80 पर पहुंच गए। कंपनी को इस प्रोजेक्ट पर 18 महीने में काम पूरा करना है।

IEX (Indian Energy Exchange) । मौजूदा भाव: ₹138.45 (-7.76%)
इलेक्ट्रिसिटी अपीलेट ट्रिब्यूनल (APTEL) ने मार्केट कपलिंग नियमों से जुड़ी सुनवाई को 19 जनवरी तक के लिए टाला तो आईईएक्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.39% टूटकर ₹137.50 तक आ गए।

Apollo Hospitals । मौजूदा भाव: ₹7262.50 (-1.36%)
Max Healthcare । मौजूदा भाव: ₹1016.90 (-1.35%)
मैक्वेरी ने फिर से अपोलो हॉस्पिटल्स और मैक्स हेल्थकेयर को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी और आगे भी कटौती के आसार बताए तो इनके शेयर आज धड़ाम हो गए। इंट्रा-डे में अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 1.87% फिसलकर ₹7224.25 और मैक्स हेल्थ 2.21% टूटकर ₹1008.10 तक आ गया था।

Manappuram Finance । मौजूदा भाव: ₹285.20 (-7.81%)
न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई ने मणप्पुरम फाइनेंस में बेन कैपिटल की कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने की योजना पर आपत्ति जताई थी। इस खुलासे पर इंट्रा-डे में मणप्पुरम के शेयर इंट्रा-डे में 9.99% टूटकर ₹278.45 तक आ गए। बेन कैपिटल की योजना कंपनी में ₹4400 करोड़ के निवेश की थी।

Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹39.49 (-2.42%)
जापान के सॉफ्टबैंक ने ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में 2.15% हिस्सेदारी बेची तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.14% टूटकर ₹39.20 पर आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें