Get App

Cuttack Explosion: पटाखों के धमाके से उजड़ा परिवार, दो महिलाएं और एक मासूम की दर्दनाक मौत

Cuttack Explosion: कटक से गुरुवार शाम को एक दिल दहला वाली घटना सामने आई है। जगतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के महाजनपुर में एक घर में हुए भीषण विस्फोट के कारण दो महिलाओं और एक चार वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 20, 2026 पर 1:04 PM
Cuttack Explosion: पटाखों के धमाके से उजड़ा परिवार, दो महिलाएं और एक मासूम की दर्दनाक मौत
पटाखों के धमाके से उजड़ा परिवार, दो महिलाएं और एक मासूम की दर्दनाक मौत

Cuttack Explosion: ओडिशा के कटक से गुरुवार शाम को एक दिल दहला वाली घटना सामने आई है। जगतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के महाजनपुर में एक घर में हुए भीषण विस्फोट के कारण दो महिलाओं और एक चार वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गंभीर रूप से झुलसने की वजह से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, विस्फोट शाम करीब 6.15 बजे हुआ, जब सुधांशुबाला नायक (34) और उनकी सास प्रभाती नायक (60) कथित तौर पर घर के पटाखों का सामान संभाल रही थीं। विस्फोट के समय सुधांशुबाला की नाबालिग बेटी भी उसी कमरे में मौजूद थी।

अचानक हुए विस्फोट से भीषण आग लग गई, जिसके चलते एस्बेस्टस की छत गिर गई और तीनों अंदर फंस गए और बुरी तरह झुलस भी गए।

खबरों के मुताबिक, गोविंदा नायक ने अपने घर में कुछ पटाखे रखे हुए थे। अचानक पटाखे फट गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जोरदार धमाके के बाद दो कमरे पूरी तरह जलकर खाक हो गए और गोविंदा के परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें