Goa Nightclub Fire Case: गोवा के अरपोरा गांव में इसी महीने 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की जान चली गई थी। अब उसकी मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट ने प्रशासन और भ्रष्टाचार की ऐसी परतें खोली हैं, जिसने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जांच में साफ हुआ है कि यह नाइटक्लब न केवल अवैध था, बल्कि अधिकारियों की मिलीभगत से मौत का जाल बनकर चल रहा था।
