राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात एक कार पर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना के वक्त वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के पास गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम से जुड़े एक वकील की कार पर फायरिंग की गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया।
