17 जनवरी 2026 भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया और यादगार अध्याय जोड़ने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलेगी और लंबी दूरी की रात की यात्रा को यात्रियों के लिए सुविधाजनक, आरामदायक और सुरक्षित बनाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, एक सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है, जिसमें 16 कोच हैं और ये कुल 823 यात्रियों को सफर कराने में सक्षम है। इसकी अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रेन में थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी कोच हैं और बस कन्फर्म टिकट उपलब्ध होंगे, जिससे RAC और वेटिंग की समस्या नहीं होगी।
