Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के पांच स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- 'क्लासरूम, ऑडिटोरियम में रखे है C4 बम!'

Delhi Schools Bomb Threats: पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को धमकी देने वाला ग्रुप वही था, जिसने सोमवार को भी ईमेल भेजे थे। इस ग्रुप का नाम 'टेरराइजर्स 111' बताया जा रहा है। धमकी वाले ईमेल में उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी में 2,000 डॉलर की मांग की है

अपडेटेड Aug 21, 2025 पर 9:37 AM
Story continues below Advertisement
ईमेल में लिखा था, 'हम टेरराइजर्स 111 ग्रुप है। हमने स्कूल की बिल्डिंग में बम लगाए है

Bomb Threat: दिल्ली के पांच स्कूलों को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह पिछले चार दिनों में ऐसी तीसरी घटना है। इससे पहले सोमवार और बुधवार को भी कई स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जो बाद में झूठी साबित हुईं। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी, जिसमें एक ग्रुप ने क्रिप्टोकरेंसी में 2,000 डॉलर की मांग की। धमकियां मिलने के बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

'टेरराइजर्स 111' ग्रुप ने दी धमकी


पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को धमकी देने वाला ग्रुप वही था, जिसने सोमवार को भी ईमेल भेजे थे। इस ग्रुप का नाम 'टेरराइजर्स 111' बताया जा रहा है। धमकी वाले ईमेल में उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी में 2,000 डॉलर की मांग की है।

ईमेल में क्या लिखा था?

पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईमेल में लिखा था, 'हम टेरराइजर्स 111 ग्रुप है। हमने आपकी बिल्डिंग और शहर के अन्य स्कूलों में भी बम लगाए है। इन बमों में शक्तिशाली C4 विस्फोटक है। इन्हें क्लासरूम, ऑडिटोरियम, स्टाफ रूम और स्कूल बसों में लगाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो।' ईमेल में यह भी दावा किया गया कि उन्होंने स्कूल के कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर लिया है और बच्चों और स्टाफ का सारा डेटा चुरा लिया है। ईमेल में यह भी धमकी दी गई थी कि अगर 48 घंटों के अंदर क्रिप्टोकरेंसी में पैसे नहीं दिए गए, तो बम को उड़ा दिया जाएगा।

चार दिन में लगातार तीसरी घटना

सोमवार को दिल्ली के 30 से ज्यादा स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी, जो बाद में झूठी साबित हुई। ऐसे ही बुधवार को भी लगभग 50 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। पुलिस ने जांच की और पाया कि यह भी एक झूठी खबर थी। जिन स्कूलों को धमकी मिली थी, उनमें डीएवी पब्लिक स्कूल, फेथ एकेडमी, दून पब्लिक स्कूल और कई अन्य स्कूल शामिल थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।