Get App

Delhi Weather Today: दिल्ली में कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर, IMD ने येलो और रेड अलर्ट किया जारी

Delhi Weather Today: IMD ने सुबह 9:03 बजे तक "घने कोहरे" की चेतावनी जारी की है। वहीं, बुधवार को लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुग्राम में भी पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 7:43 AM
Delhi Weather Today: दिल्ली में कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर, IMD ने येलो और रेड अलर्ट किया जारी
दिल्ली में कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर, IMD ने येलो और रेड अलर्ट किया जारी

Delhi Weather Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सुबह 9:03 बजे तक "घने कोहरे" की चेतावनी जारी की है। वहीं, बुधवार को लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुग्राम में भी पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को शीतलहर की आशंका जताई है।

कोहरे के लिए जारी रेड अलर्ट में बहुत कम विजिबिलिटी की चेतावनी दी गई है और इसमें कहा गया है, "अगले 3 घंटों में मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर दिल्ली, उत्तर पश्चिम, दक्षिण दिल्ली और दक्षिण पश्चिम के कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें