Suresh Kalmadi Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 वर्ष की आयु में निधन, लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस

Suresh Kalmadi Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कलमाडी के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष का पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था।

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 10:44 AM
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 वर्ष की आयु में निधन, लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस

Suresh Kalmadi Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कलमाडी के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष का पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली।

पुणे के पूर्व सांसद और रेल राज्य मंत्री रह चुके कलमाडी के परिवार में उनकी पत्नी, एक विवाहित पुत्र, बहू, दो विवाहित पुत्रियां, दामाद और पोते-पोतियां शामिल हैं।


वे रेल राज्य मंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्री रह चुके थे और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पूर्व अध्यक्ष भी थे।

पुणे के एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्व कलमाड़ी ने कई बार लोकसभा में पुणे का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और कई वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रशासन से जुड़े रहे।

वहीं, उनकी अंतिम क्रिया से पहले उनका पार्थिव शरीर पुणे के एरंडवने स्थित कलमाड़ी हाउस में दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा। अंतिम संस्कार पुणे के नवीन पेठ स्थित वैकुंठ स्मशानभूमि में दोपहर 3:30 बजे संपन्न होगा।

जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है कि “पुणे के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री (रेलवे) और भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश कलमाड़ी (उम्र 81 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार, 6 जनवरी को पुणे में सुबह 3:30 बजे निधन हो गया। उनके पीछे उनकी पत्नी, एक विवाहित पुत्र, पुत्रवधू, दो विवाहित बेटियां, ज्वाई और पोते-पोतियां हैं। उनका पार्थिव शरीर कलमाड़ी हाउस, एरंडवने, पुणे में दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा और अंतिम संस्कार वैकुंठ स्मशानभूमि, नवीन पेठ, पुणे में दोपहर 3:30 बजे होगा।”

यह भी पढ़ें: मोदी ट्रंप के नियंत्रण में हैं, उन्हें देखकर मुझे 'मोगैम्बो खुश हुआ' डायलॉग याद आ रहा है: मल्लिकार्जुन खड़गे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।