Sonipat: सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो...चार दोस्तों की मौत

Sonipat: पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अंकित, मोहित और सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले पास के अस्पताल में इमरजेंसी इलाज दिया गया, बाद में बेहतर उपचार के लिए PGI खानपुर भेजा गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 9:37 PM
Story continues below Advertisement
हरियाणा के सोनीपत में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। (Photo: Representational)

हरियाणा के सोनीपत में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोनीपत के पास भावर्ड गांव में शादी में शामिल होने के बाद सात युवक स्कॉर्पियो गाड़ी से वापस जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण चालक का नियंत्रण खो बैठी और हादसा हो गया।

हादसे में चार लोगों की हुई मौत

इस दुर्घटना में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान खारवाली गांव के अंकुश, दीपक और साहिल तथा घुसकानी गांव के गोलू के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अंकित, मोहित और सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले पास के अस्पताल में इमरजेंसी इलाज दिया गया, बाद में बेहतर उपचार के लिए PGI खानपुर भेजा गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, सभी युवक रोहतक जिले के खारवाली और घुसकानी गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।