हरियाणा के सोनीपत में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोनीपत के पास भावर्ड गांव में शादी में शामिल होने के बाद सात युवक स्कॉर्पियो गाड़ी से वापस जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण चालक का नियंत्रण खो बैठी और हादसा हो गया।
