Get App

GST Registration : वन नेशन-वन GST रजिस्ट्रेशन पर सरकार के बढ़ाए कदम, CBIC ने किया वर्किंग ग्रुप का गठन

GST Registration : वन नेशन-वन GST रजिस्ट्रेशन पर सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। CBIC ने इस मुद्दे पर 11 सदस्यीय वर्किंग ग्रुप का गठन किया है। यह वर्किंग ग्रुप एक PAN से मल्टीपल GSTINs को जोड़ने पर स्टडी करेगा। केंद्र और राज्य में GST क्लेक्शन के लिए अभी टैक्सपेयर्स में बंटवारा है। फिलहाल हर राज्य में कारोबारी को GST रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 22, 2026 पर 5:17 PM
GST Registration : वन नेशन-वन GST रजिस्ट्रेशन पर सरकार के बढ़ाए कदम, CBIC ने किया वर्किंग ग्रुप का गठन
सरकार देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर चल रही है। इसके तहत वह कारोबारियों को जीएसटी की पेचीदगियों से निजात दिलाना चाहती है

GST Registration : कॉरपोरेट जगत और इंडस्ट्री को GST रजिस्ट्रेशन के मोर्चे पर बड़ी राहत मिल सकती है। सरकार ने वन नेशन-वन जीएसटी रजिस्ट्रेशन लागू करने को लेकर वर्किग ग्रुप का गठन किया है। .ये वर्किंग ग्रुप 30 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। यह पूरी खबर देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि सरकार ने वन नेशन-वन GST रजिस्ट्रेशन की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। देश के सभी टैक्स ज्यूडिक्शन का सेंट्रलाईज्ड एडमिनिस्ट्रेशन होगा।

11 सदस्यीय वर्किंग ग्रुप का गठन

आलोक प्रियदर्शी ने आगे कहा कि काफी लंबे समय से यह बात चल रही थी कि एक देश में एक जीएसटी रजिस्ट्रेशन से ही देश भर में कारोबार करने की मंजूरी मिल जानी चाहिए थी। लेकिन अभी दिक्कत ये थी देश भर में बिजनेस करने के लिए कारोबारियों को हर राज्य में अलग-अलग जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता था। इसकी वजह यही थी की टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन में आपस में बंटवारा है। सेंटर अलग से जीएसटी वसूलता है। वहीं, स्टेट अलग से जीएसटी वसूलते हैं। यह काफी पेचीदा स्थिति थी। इसकी वजह से कारोबारियों को काफी लंबे समय से परेशानी हो रही थी। लिहाजा अब इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने, खास तौर पर कहें तो CBIC (Central Board of Indirect Taxes and Custom) ने एक 11 सदस्यीय वर्किंग ग्रुप का गठन किया है। इस ग्रुप का काम होगा कि वह इस बात की जांच करे कि किस तरीके से जीएसटी रजिस्ट्रेशन का एक सेंट्रलाइज्ड एडमिनिस्ट्रेशन हो सकता है।

वर्किंग ग्रुप  30 दिनों के अंदर सरकार को देगा अपनी रिपोर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें