वीरता पुरस्कार के लिए नोटिफिकेशन जारी! लिस्ट में 'ऑपरेशन सिंदूर' के नायकों के भी नाम शामिल, देखें- डिटेल्स

Gallantry Award 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों को 127 वीरता पुरस्कार, 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कार और 290 मेंशन-इन-डिस्पैचेज देने की मंजूरी दी हैं। वीरता पुरस्कारों में 4 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, 2 बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री), 58 सेना मेडल (गैलेंट्री), 6 नौसेना मेडल (गैलेंट्री) और 26 वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) शामिल हैं

अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 11:42 PM
Story continues below Advertisement
Gallantry Award 2025: ऑफिसर कमांडिंग के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट का नाम शामिल है

Gallantry Award 2025: केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' सहित रक्षा बलों के वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित के लिए एक गैजेट नोटिफिकेशन जारी की है। पुरस्कार विजेताओं में 'ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल नायकों सहित विभिन्न अभियानों में अवार्ड विजेता रक्षा बलों के नाम शामिल हैंनोटिफिकेशन के मुताबिक, मुख्य रूप से भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना के कर्मियों को विरता पुरस्कार दिए गए हैं। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उन्हें भारतीय सेना के पारंपरिक सैन्य चरित्र को दर्शाते हुए गोलाबारी के बीच असाधारण बहादुरी, पराक्रम और साहस का प्रदर्शन करने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

PIB के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों को 127 वीरता पुरस्कार, 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कार और 290 मेंशन-इन-डिस्पैचेज देने की मंजूरी दी हैं। वीरता पुरस्कारों में 4 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, 2 बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री), 58 सेना मेडल (गैलेंट्री), 6 नौसेना मेडल (गैलेंट्री) और 26 वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) शामिल हैं।

इसके अलावा 7 सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल, 9 उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 24 युद्ध सेवा मेडल भी दिए गए हैं। राष्ट्रपति की तरफ से मंजूर मेंशन-इन-डिस्पैचेज में 115 भारतीय सेना, 5 भारतीय नौसेना, 167 भारतीय वायु सेना और 3 सीमा सड़क विकास बोर्ड (BRDB) के कर्मी शामिल हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य हर मुश्किल परिस्थितियों में अद्वितीय साहस, वीरता, नेतृत्व और उत्कृष्ट सेवा देने वालों को सम्मानित करना है।


इस साल की लिस्ट में सेना के विशेष बलों, राष्ट्रीय राइफल्स, गोरखा रेजिमेंट, राजपूताना राइफल्स, डोगरा रेजिमेंट, सिख रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री और आर्टिलरी जैसे कई प्रतिष्ठित यूनिटों के अधिकारी एवं जवान शामिल हैं। नौसेना और वायुसेना के कई पायलटों, कमांडरों और तकनीकी स्टाफ को भी उनके साहसिक अभियानों और मिशनों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

इन पुरस्कारों के माध्यम से देश ने अपने वीर सैनिकों, अधिकारियों और कर्मियों को सलाम किया है। उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर असाधारण बहादुरी और सेवा का परिचय दिया। न्यूज 18 के मुताबिक, पुरस्कार विजेताओं में से एक 302 मीडियम रेजिमेंट के कर्नल कोषांक लांबा शामिल हैं। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान बेहतरीन नेतृत्व का परिचय दिया।

नोटिफिकेशन में कहा गया है, "उन्हें भारतीय सेना के पारंपरिक सैन्य चरित्र को दर्शाते हुए गोलाबारी के बीच असाधारण बहादुरी, पराक्रम और साहस का प्रदर्शन करने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया है।"

ये भी पढे़ं- Pakistan News: भारत में दिवाली पर हुई आतिशबाजी से पाकिस्तान में क्यों मचा हड़कंप? वीडियो वायरल

एक अन्य वीर चक्र पुरस्कार विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट हैं। नोटिफिकेशन में कहा गया है, "एक ऑपरेशन के दौरान ऑफिसर कमांडिंग के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट ने असाधारण साहस, नेतृत्व और परिचालन कुशलता का परिचय दिया। उन्होंने आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट करके अपनी यूनिट को शानदार सफलता दिलाई।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।