Gold Price Today: सोने की तेजी पर ब्रेक, चांदी में भी गिरावट; अब इतना रह गया भाव

Gold Price Today: दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 123140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 134170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की सप्लाई में लगातार पांचवें साल कमी देख रही है। सोने और चांदी की कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है

अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लग गया है। 20 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर 134320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 134170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 134320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 123140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 134170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 134170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 123140 134320
मुंबई 122990 134170
अहमदाबाद 123660 134900
चेन्नई 122990 134170
कोलकाता 122990 134170
हैदराबाद 122990 134170
जयपुर 123140 134320
भोपाल 123660 134900
लखनऊ 123140 134320
चंडीगढ़ 123140 134320

फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने ब्याज दर में और कटौती को सपोर्ट किया है। हालांकि यह भी कहा कि पॉलिसी मेकर सावधानी से आगे बढ़ सकते हैं। उनकी टिप्पणियां अमेरिकी श्रम डेटा के बाद आई हैं, जो आगे नरमी का संकेत दे रहा है। अमेरिका में बेरोजगारी दर 4 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। नवंबर में नौकरियों में वृद्धि, अक्टूबर में देखी गई नरमी की भरपाई करने में विफल रही।

चांदी की कीमत

चांदी में भी शनिवार की सुबह गिरावट है। भाव 208900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 65.85 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 126 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एनालिस्ट्स का मानना है कि चांदी की सप्लाई में लगातार पांचवें साल कमी देख रही है। यह रुख आगे भी जारी रह सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।