गाजियाबाद में लॉटरी से मिल रहे GDA के सरकारी प्लॉट, 4 जून तक है मौका! जानिए इनकी साइज, कीमत, रजिस्ट्रेशन लिंक और सारी डिटेल्स

Ghaziabad Development Authority: घर बनाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एक सुनहरा मौका लेकर आया है। मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के तहत करीब 350 आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 मई से जारी है।

अपडेटेड May 26, 2026 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
गाजियाबाद में लॉटरी से मिल रहे GDA के सरकारी प्लॉट, 4 जून तक है मौका!

Ghaziabad Development Authority: घर बनाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (Ghaziabad Development Authority) एक सुनहरा मौका लेकर आया है। मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के तहत करीब 350 आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 मई से जारी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई तय थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 4 जून कर दिया गया है। अब तक इस योजना में 9 हजार से अधिक लोग अलग-अलग भूखंडों के लिए आवेदन कर चुके हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता साफ झलकती है।

प्राधिकरण ने सभी वर्गों के लोगों को ध्यान में रखते हुए ‘अपनी जमीन, अपना आसमान’ योजना भी शुरू की है। इस योजना में 40 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के भूखंड उपलब्ध हैं। यह योजना उन लोगों के लिए खास मानी जा रही है जो फ्लैट में रहने के बजाय अपनी जमीन पर अपना घर बनाकर एक स्वतंत्र और निजी जीवन जीने का सपना देखते हैं।

आवासीय प्लॉट योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी


प्राधिकरण ने इस योजना के तहत भूखंडों की कीमत 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की है। सभी भूखंडों का आवंटन ड्रा प्रणाली के जरिए किया जाएगा, जिससे चयन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हो सके। अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की बढ़ती रुचि और हाल के दिनों में बैंकों की छुट्टियों के कारण कई इच्छुक आवेदक समय पर आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को 25 मई से बढ़ाकर अब 4 जून कर दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि अभी तक करीब 9 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। उन्होंने बताया कि योजना में SC, ST, OBC, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, वरिष्ठ नागरिक सहित अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण दिया गया है। वहीं, चयनित आवंटियों को किस्तों में भुगतान की सुविधा के साथ एकमुश्त भुगतान पर 4-6% तक की छूट दी जा रही है।

स्कीम के प्लॉट का विवरण:

प्लॉट का आकार प्लॉट की संख्या
40 वर्ग मीटर 76
60 वर्ग मीटर 61
90 वर्ग मीटर 60
112.50 वर्ग मीटर 44
115 वर्ग मीटर 12
120 वर्ग मीटर 24
150 वर्ग मीटर 49
200 वर्ग मीटर 24
कुल भूखंड 350

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के पास गाजियाबाद क्षेत्र में कोई भी संपत्ति न हो।
  • उत्तर प्रदेश में एक से अधिक आवासीय प्लॉट, भवन सरकारी विभाग द्वारा आवंटित नहीं होना चाहिए।

इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक जरूरतमंद लोगों को ही घर बनाने का मौका मिले, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने सपनों का घर हासिल कर सकें।

हेल्पालाइन नंबर पर ले सकते हैं जानकारी

अथॉरिटी ने स्कीम से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। लोग हेल्पलाइन नंबर 0120-4418384 और जीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर जानकारी ले सकते हैं। वे इस योजना में मिले अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 865 किमी लंबे दिल्ली वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से जुड़ेगा आगरा अर्बन सेंटर, ये 2 स्टेशन बदल देंगे इलाके की तस्वीर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।