Nashik Case: महाराष्ट्र के नासिक में वर्कप्लेस हैरेसमेंट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि नासिक की एक मल्टीनेशनल कंपनी की महिला कर्मचारियों की मेंटल और सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायतों के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मल्टीनेशनल कंपनी का नाम लिए बिना कहा कि इस संबंध में कुल 9 FIR दर्ज की गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को बुधवार (8 अप्रैल) को एक लोकल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 10 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।
